1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मेरी नजर में इस दोहरे शतक की कोई कीमत नहीं'- श्रीलंका के हाथों हार के बाद छलका हैरी ब्रूक का दर्द

'मेरी नजर में इस दोहरे शतक की कोई कीमत नहीं'- श्रीलंका के हाथों हार के बाद छलका हैरी ब्रूक का दर्द

ODI ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 430 रन का लक्ष्य हासिल कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक के शानदार दोहरे शतक की बदौलत 50 ओवर में 429 रन बनाए थे।

Harry Brook- India TV Hindi
Image Source : AP हैरी ब्रूक

ODI ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 430 रन बनाकर अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूकने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया। वह 116 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्के की मदद से 202 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन फिर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच हारने के बाद कप्तान ब्रूक ने कहा कि उनके नजर में इस दोहरे शतक की कोई कीमत नहीं है।

हैरी ब्रूक दोहरा शतक लगाने के बाद भी हुए निराश

मैच खत्म होने के बाद हैरी ब्रूक ने अपनी ऐतिहासिक पारी को लेकर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट का एक शानदार मुकाबला था और दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया। श्रीलंका ने हमसे बेहतर खेल खेला और 400 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह एक अच्छी पारी जरूर थी, लेकिन जब आपकी टीम मैच हार जाए, तो इस दोहरे शतक का मेरी नजर में कोई मूल्य या महत्व नहीं रह जाता है।

इंग्लैंड के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका

अपनी हार से सीख लेते हुए कप्तान ब्रूक ने आगे कहा कि टीम को अब दोबारा अपनी रणनीतियों पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी टूर्नामेंट खत्म नहीं हुआ है और आने वाले कुछ मैचों में उनके पास फाइनल में अपनी जगह पक्की करने का पूरा मौका है। टीम अपनी गलतियों से सीखकर मैदान पर मजबूती से वापसी करने की कोशिश करेगी।

ब्रूक और रूट ने इस मैच में रचा इतिहास

रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया। वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले अंग्रेज बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए और क्रिस गेल के साथ एक खास एलीट लिस्ट में शामिल हो गए। इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे वनडे क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह 66 बॉल पर 69 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें

भारतीय टीम बन गई T20I में सिक्सर किंग, वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर किया कब्जा

संजू सैमसन ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद दिया बड़ा बयान, बोले-हमारा मकसद पावरप्ले में मैच खत्म करना

Latest Cricket News