1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव को गाली देने के बाद भी नहीं रुक रहे मोहम्मद युसूफ, अजीब तर्क से दे रहे सफाई

सूर्यकुमार यादव को गाली देने के बाद भी नहीं रुक रहे मोहम्मद युसूफ, अजीब तर्क से दे रहे सफाई

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद युसूफ ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए लाइव टीवी पर अपशब्द का इस्तेमाल किया था। इसके लिए अब उन्होंने इरफान पठान को जिम्मेदार बताया है।

Suryakumar Yadav & Irfan Pathan- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव & इरफान पठान

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद युसूफ ने लाइव टीवी पर सूर्यकुमार यादव के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद भारतीय फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एशिया कप में सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया द्वारा पाक प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने के बाद मोहम्मद यूसुफ ने टीम इंडिया के कप्तान के लिए गाली-गलौच वाली भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हुई। अब इस मुद्दे पर उन्होंने अजीब तर्क के जरिए सफाई दी है।

ट्वीट के जरिए मोहम्मद युसूफ ने दी सफाई

भारतीय फैंस द्वारा ट्रोल किए जाने के बाद मोहम्मद युसूफ ने खुद को जस्टिफाई करने के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने खुद को सही साबित करने के लिए सोशल मीडिया कुछ ऐसी बात लिख दी, जिसे देखकर उनकी फिर से जमकर आलोचना हो रही है। युसूफ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया और उस ट्वीट में उन्होंने इरफान पठान का भी जिक्र किया है।

मोहम्मद युसूफ ने अपने ट्वीट में क्या लिखा?

यूसुफ ने लिखा कि मैंने किसी भी ऐसे खिलाड़ी का अपमान नहीं किया जो अपने देश के लिए जुनून और सम्मान के साथ खेलता है, लेकिन सवाल ये है कि जब इरफान पठान ने शाहिद अफरीदी को "कुत्ते की तरह भौंकने वाला" कहा, तो भारतीय मीडिया और लोगों ने उसकी तारीफ क्यों की? क्या इस तरह की भाषा की आलोचना नहीं होनी चाहिए थी, खासकर उन लोगों द्वारा जो हमेशा सम्मान और गरिमा की बातें करते हैं।

कई और पाक खिलाड़ियों ने भी की टीम इंडिया की आलोचना

इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और राशिद लतीफ ने भी विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने भी टीवी शो पर टीम इंडिया को लेकर कुछ विवादित बयान दिए। इस बीच पूर्व पाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने संयमित रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हें भारत के इस कदम से निराशा हुई है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में विपक्षी खिलाड़ियों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज़ों का पालन करते।

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के प्रदर्शन की बात करें तो वहां टीम इंडिया पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही में उन्हें जीत मिली है। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो उन्होंने भी अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें एक में हार का सामना करना पड़ा है। एक में उन्हें जीत मिली है। अब पाकिस्तान को सुपर-4 में पहुंचने के लिए यूएई के खिलाफ मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

यह भी पढ़ें

IND vs WI: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान, स्क्वाड में किए गए तीन बदलाव

भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी पाकिस्तान से हाथ? दीप्ति शर्मा ने दे दिया ये जवाब

 

Latest Cricket News