1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान, स्क्वाड में किए गए तीन बदलाव

IND vs WI: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान, स्क्वाड में किए गए तीन बदलाव

 Published : Sep 16, 2025 10:58 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 11:00 pm IST

IND vs WI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान कर दिया गया है।

India vs west indies- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट Image Source : AP

India vs West Indies Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज अगले महीने से खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से शुरू होगा। दोनों मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी, इसलिए ये और भी ज्यादा अहम है। इस बीच सीरीज से काफी दिन पहले ही वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान रोस्टन चेज के हाथ में रहेगी। साथ ही कुछ नए और युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। साथ ही भारत की धीमी पिचों पर कौन कैसा प्रदर्शन कर सकता है, इसका भी ख्याल रखा गया है।

अहमदबाद और दिल्ली में खेले जाएंगे दो टेस्ट मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 10 अक्टूबर से शुरू होगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार किया है। वेस्टइंडीज की टीम साल 2018 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए भारत आ रही है। वेस्टइंडीज ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। इसके तीन के तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब इस सीरीज में तीन बदलाव टीम में किए गए हैं। शिवनरायण चंद्रपॉल के बेटे तेगनरायण चंद्रपॉल और एलिक अथानाजे के अलावा टीम में स्पिनर खैरी पियरे को भी जगह दी गई है। 

भारत की पिचों को ध्यान में रखकर चुनी गई टीम

टीम के ऐलान के वक्त वेस्टइंडीज के ​क्रिकेट डायरेक्टर माइल्स बास्कोम्ब ने कहा कि जो भी खिलाड़ी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए हैं, उनके हालिया प्रदर्शन के अलावा यह भी ध्यान रखा गया है कि भारत की ​धीमी पिचों पर कौन बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में ये वेस्टइंडीज की दूसरी सीरीज है, इसलिए टीम काफी मजबूत चुनी गई है, जो भारत को उसी के घर चुनौती दे सके। पता चला है कि वेस्टइंडीज की टीम 22 सितंबर को अपने यहां से रवाना होगी और 24 सितंबर को सीधे अहमदाबाद पहुंचेगी। 

वेस्टइंडीज की टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, तेगनरायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स।

यह भी पढ़ें 

भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी पाकिस्तान से हाथ? दीप्ति शर्मा ने दे दिया ये जवाब

IND vs OMAN: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी को बैठना होगा बाहर!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल