Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs OMAN: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी को बैठना होगा बाहर!

IND vs OMAN: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी को बैठना होगा बाहर!

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Sep 16, 2025 09:48 pm IST, Updated : Sep 16, 2025 09:48 pm IST

IND vs OMAN: एशिया कप में 19 सितंबर को होने वाले भारत बनाम ओमान मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है। हालांकि एक से ज्यादा बदलाव होते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

team india- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

India vs Oman Playing XI: भारतीय टीम एक और दफा एशिया कप का खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाती हुई नजर आ रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक दो मैच खेलकर दोनों जीत चुकी है और अब तीसरे मैच की बारी है। अगला मैच तो अभी दूर है, लेकिन इस बीच सवाल ये जरूर उठने शुरू हो गए हैं कि क्या टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होंगे। अभी तक लग रहा है कि परिवर्तन की संभावना नजर आ रही है। 

19 सितंबर को ओमान के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

पहले यूएई और उसके बाद पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया एशिया कप के अगले मैच में शुक्रवार यानी 19 सितंबर को ओमान के​ खिलाफ उतरेगी। वैसे तो इस मैच के कुछ भी ज्यादा मायने नहीं हैं, लेकिन टीम जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी। इस बीच बात अगर प्लेइंग इलेवन की करें तो टीम में एक बदलाव की संभावना नजर आती है। ओमान की टीम भारत के मुकाबले काफी कमजोर है और मैच का कोई मतलब भी नहीं है। इसलिए इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। इसके अलावा भी कोई बदलाव होगा, इसकी उम्मीद अभी तक तो नहीं है। 

जसप्रीत बुमराह को दिया जा सकता है आराम

ओमान के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया सुपर 4 में भी चार मैच खेलेगी। पहला मैच 21 सितंबर को है, दूसरा मुकाबला 24 को है और फिर तीसरा मैच 26 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 28 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। इन सुपर 4 के मैचों के लिए बुमराह बिल्कुल फिट और तरोताजा रहें, शायद इसलिए उन्हें आराम देने के बारे में सोचा जा रहा है। भारतीय टीम अगर फाइनल तक का सफर तय करती है तो उसे सात दिन के भीतर चार अहम मुकाबले खेलने हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह की जरूरत पड़ेगी। 

अर्शदीप को मिल सकता है मौका, इतिहास रचने के बस एक कदम दूर

अब सवाल ये भी है कि अगर बुमराह को आराम दिया जाता है तो फिर टीम में एंट्री किसकी होगी। इसके लिए दो दावेदार सबसे प्रमुख तौर पर उभर कर सामने आते हैं। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। हालांकि इसमें भी अर्शदीप को मौका मिलने की संभावना ज्यादा है। वे अब तक टी20 इंटरनेशनल में 99 विकेट ले चुके हैं। वे जल्द ही 100 विकेट पूरे कर लेंगे। अगर अर्शदीप 100 का आंकड़ा छूते हैं तो वे ऐसा करने वाले भारत के पहले और अकेले गेंदबाज बन जाएंगे। बात अगर हर्षित राणा की करें तो उनके पास अभी बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है। जब वे एशिया कप के लिए चुने गए थे, उस वक्त भी सवाल उठे थे। 

ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। 

यह भी पढ़ें 

VIDEO: संजू सैमसन ने ठोका बहुत लंबा नो ​लुक सिक्स, अभी तक नहीं आई एशिया कप में बल्लेबाजी

Asia Cup 2025: अब किससे होगा पाकिस्तान का अगला मुकाबला, सुपर 4 से बाहर होने का खतरा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement