Sanju Samson: पाकिस्तान को एशिया कप के मुकाबले में बुरी तरह से पीटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने अगले मैच की तैयारी में जुट गई है। भारतीय टीम ने अपने सफर का आगाज यूएई को हराने के साथ किया था। इसके बाद पाकिस्तान को हराया है। अब भारत को अपना तीसरा लीग मैच ओमान के खिलाफ खेलना है। ये मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी जारी है। इस बीच टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन की कुछ वीडियो सामने आई हैं। इसमें संजू सैमसन बहुत लंबा नोलुक सिक्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक संजू की बल्लेबाजी एशिया कप में नहीं आई है।
संजू सैमसन खेल चुके हैं दो मैच
बीसीसीआई ने एशिया कप के टीम सेलेक्शन में दो विकेट कीपर शामिल किए हैं। संजू सैमसन और जितेश शर्मा को मौका दिया गया है। हालांकि जब टूर्नामेंट शुरू होना था, उससे पहले इस बात की चर्चा जरूर की जा रही थी कि मैच कौन खेलेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव संजू सैमसन को मौका देंगे या फिर जितेश शर्मा बाजी मार ले जाएंगे। जब भारतीय टीम यूएई के खिलाफ उतरी तो उसमें संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। उन्होंंने पूरे 20 ओवर तक कीपिंग की, लेकिन उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। भारत ने यूएई को 9 विकेट से पटकनी दी थी।
अब तक नहीं आई है संजू की बल्लेबाजी, नेट्स में बहा रहे हैं पसीना
इसके बाद भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। पाकिस्तान की टीम भी काफी कमजोर साबित हुई। भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। हालांकि इसके बाद भी संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर नहीं आ पाए। लेकिन संजू अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब भारतीय टीम का प्रैक्टिस वीडियो सामने आया है, इसमें संजू बहुत लंबा सिक्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। स्ट्रोक खेलने के बाद संजू ने उसे देखा तक नहीं। इससे समझा जा सकता है कि वे बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि हो सकता है कि तीसरे मैच में भी संजू की बल्लेबाजी ना आए। क्योंकि अगला मुकाबला ओमान से होना है। भारतीय टीम ये मैच भी लंबे अंतर से अपने नाम करेगी।
21 सितंबर को सुपर 4 का मैच खेलेगी टीम इंडिया
अभी तक भारत ने अपने दो मैच यूएई में खेले हैं, लेकिन अब अगला मुकाबला आबुधाबी में होगा। टीम इंडिया पहले ही सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने का वक्त है। इसके बाद टीम इंडिया 21 सितंबर को फिर से मैदान में उतरेगी, ये सुपर 4 का मैच होगा। अब इसमें भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा या फिर यूएई मिलेगी। अभी ये तय नहीं है। 17 सितंबर को पाकिस्तान बनाम यूएई मैच है, इस मैच के विजेता से भारत को भिड़ना होगा।
यहां देखें संजू सैमसन का नोलुक सिक्स
यह भी पढ़ें
Asia Cup 2025: अब किससे होगा पाकिस्तान का अगला मुकाबला, सुपर 4 से बाहर होने का खतरा
अपने ही बुने जाल में फंस गया पाकिस्तान, अब कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा