1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अपने ही बुने जाल में फंस गया पाकिस्तान, अब कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा

अपने ही बुने जाल में फंस गया पाकिस्तान, अब कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा

 Published : Sep 16, 2025 04:14 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 04:14 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब बुरी तरह से फंस गया है। आईसीसी ने उसे ऐसा झटका दिया है कि उसके बाद पीसीबी तिलमिला गया है।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम तो पूरी दुनिया में नाक कटा ही रही है, इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी ऐसे ऐसे काम रहा है, जो उसकी जमकर बदनामी करा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम के तहत पाकिस्तान अपने ही बुने हुए जाल में फंस गया है। अब आईसीसी ने एक और खेल करते हुए गेंद पाकिस्तान के ही पाले में डाल दी है। अब हालात ऐसे बन गए हैं कि पाकिस्तान कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा है। अभी उसकी और भी बदनामी होगी। 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से उठा विवाद नहीं हो रहा खत्म

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को कहीं का नहीं छोड़ा। एशिया कप 2025 का मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इससे पूरा पीसीबी तिलमिलाया हुआ है। मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मांग की थी, भारत बनाम पाकिस्तान मैच के रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाया जाए। पाकिस्तान को एशिया कप में अगला मुकाबला यूएई से खेलना है और इत्तेफाक की बात ये है कि उस मैच के रेफरी भी एंडी पाइक्रॉफ्ट ही हैं। पीसीबी ने कहा था कि अगर एंडी को नहीं हटाया गया तो ​उनकी टीम यानी पाकिस्तान उस मैच को नहीं खेलेगा। 

आईसीसी ने एंडी को हटाने से साफ कर दिया इन्कार

अब खबर है कि आईसीसी ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने से इन्कार कर दिया है। इसकी सूचना पीसीबी को दे दी गई है कि एंडी बने रहेंगे। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि रविवार को दुबई में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था, उसमें जब सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया, इसमें एंडी पाइक्रॉफ्ट की कोई भूमिका नहीं थी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप भले ही एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल का टूर्नामेंट है, लेकिन मैच अधिकारियों की नियुक्ति आईसीसी की ओर से ही की जाती है। 

क्या अब यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

अब पाकिस्तान बुरी तरह से फंस गया है। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को बदला नहीं जाएगा। अब क्या पाकिस्तान अपनी बात पर कायम रहेगा कि बिना बदलाव के वो यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। वैसे भी पाकिस्तानी टीम एशिया कप में अब तक एक ही मैच जीती है और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। अगर पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला किया तो एशिया कप से भी बाहर हो जाएगी। यूएई की टीम भी एक मैच जीत चुकी है और उसके भी दो अंक हैं। अगर मैच नहीं हुआ तो पूरे दो अंक यूएई को मिलेंगे। इसका मतलब है कि पाकिस्तान बाहर हो जाएगा, साथ ही भारत और यूएई की टीमें सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर लेंगी। अब देखना है कि पाकिस्तान अपनी और तौहीन कराता है या फिर इससे बचने की कोशिश करता है। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, अब इस कंपनी ने मिलाया BCCI से हाथ

ICC रैंकिंग में मची खलबली, स्टार भारतीय खिलाड़ी ने फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल