1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, अब इस कंपनी ने मिलाया BCCI से हाथ

टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, अब इस कंपनी ने मिलाया BCCI से हाथ

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 16, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 03:44 pm IST

ड्रीम11 की जगह अब अपोलो टायर्स भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी स्पॉन्सर बन गया है। सूर्यकुमार यादव की टीम बिना किसी स्पॉन्सर के एशिया कप 2025 में खेल रही है।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : PTI

एशिया कप 2025 के बीच टीम इंडिया को नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। ड्रीम 11 के जाने के बाद अब अपोलो टायर्स को टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर नियुक्त किया गया है। यह कंपनी 2027 तक टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर बनी रहेगी। तीन साल के लिए अपोलो टायर्स बीसीसीआई को 579 करोड़ रुपये देगा। दरअसल कुछ समय पहले भारत सरकार ने सट्टेबाजी से संबंधित ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद बीसीसीआई ने ड्रीम 11 के साथ अपना डील खत्म कर लिया था और उसके बाद से बोर्ड नए स्पॉन्सर की तलाश कर रही थी।

हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देगी अपोलो टायर्स

अपोलो टायर्स बीसीसीआई को हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देगी। इससे पहले ड्रीम 11 बीसीसीआई को 4 करोड़ रुपये देता था। आपको बता दें कि भारतीय टीम एशिया कप 2025 में बिना किसी स्पॉन्सर के खेल रही है। वहीं भारतीय महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों के वनडे सीरीज में बिना किसी स्पॉन्सर के खेल रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि महिला टीम आगामी महिला वर्ल्ड कप के लिए अपनी जर्सी पर नए सपॉन्सर का नाम लिखेगी या नहीं।

2 सितंबर को बीसीसीआई ने जारी किए थे नए नियम

आपको बता दें कि 2 सितंबर को BCCI ने जर्सी स्पॉन्सर के ल‍िए बोली लगाने के लिए नियम जारी किए थे। इस नियम के मुताबिक गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू कंपनियां बोली नहीं लगा सकतीं थी। इसके अलावा कुछ अन्य कंपनियों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था।

इससे पहले ड्रीम 11 था बीसीसीआई का स्पॉन्सर

ड्रीम11 ने जुला्ई 2023 में बीसीसीआई के साथ 358 करोड़ रुपये की भारी भरकम डील की थी। इसके तहत ड्रीम11 ने भारतीय महिला टीम, भारतीय मेन्स टीम, इंडिया अंडर-19 टीम और इंडिया-ए टीम की किट के लिए स्पॉन्सर राइट्स हासिल किए थे। तब ड्रीम11 ने Byju’s को रिप्लेस किया था। कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के बावजूद ड्रीम11 बीसीसीआई को किसी तरह का जुर्माना नहीं देगा। कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा है कि अगर भारत सरकार के नए कानून से कंपनी के मुख्य बिजनेस पर असर पड़ता है, तो कंपनी बोर्ड को कोई पेनल्टी नहीं देगी। ड्रीम11 की ब्रैंड वैल्यू आज की तारीख में लगभग 8 बिलियन डॉलर है। ड्रीम11 ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी बड़ा निवेश किया। वहीं साल 2020 में ड्रीम11 ने आईपीएल ट्रॉफी को भी स्पॉन्सर किया।

यह भी पढ़ें

ICC रैंकिंग में मची खलबली, स्टार भारतीय खिलाड़ी ने फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज

IND-A vs AUS-A Live Score: ऑस्ट्रेलिया-ए ने जीता टॉस, कप्तान श्रेयस अय्यर ने उतारी धाकड़ प्लेइंग-11

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल