1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-A vs AUS-A Highlights: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, कोंस्टास ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 337 रन

IND-A vs AUS-A Highlights: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, कोंस्टास ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 337 रन

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 16, 2025 01:31 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 06:03 pm IST

IND-A vs AUS-A Live: ऑस्ट्रेलिया-ए और इंडिया-ए के बीच लखनऊ में पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया।

IND vs AUS- India TV Hindi
इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए Image Source : BCCI

India A vs Australia A live score: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट आज से शुरू हो चुका है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 337 रन बना लिए हैं। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने शानदार शतक लगाया। वह 144 गेंदों में 109 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कैंपबेल केलावे ने 88 रनों की पारी खेली। भारत की गेंदबाजी की बात करें तो वहां हर्ष दुबे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अब टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज वापसी करना चाहेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंडिया ए: अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, एन जगदीशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, गुर्नूर बराड़।

ऑस्ट्रेलिया ए: सैम कॉनस्टास, कैंपबेल केलावे, नाथन मैकस्विनी (कप्तान), ओलिवर पीक, जोश फिलिप (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, लियाम स्कॉट, जेवियर बार्टलेट, फर्गस ओ नील, कोरी रोकिच्चियोली, टॉड मर्फी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल