1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: अब किससे होगा पाकिस्तान का अगला मुकाबला, सुपर 4 से बाहर होने का खतरा

Asia Cup 2025: अब किससे होगा पाकिस्तान का अगला मुकाबला, सुपर 4 से बाहर होने का खतरा

 Published : Sep 16, 2025 04:40 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 04:40 pm IST

पाकिस्तान पर अब सुपर 4 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान के पास अभी केवल दो ही अंक हैं। यूएई ने भी एक मैच जीतकर दो अंक हासिल कर लिए हैं।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AP

एशिया कप 2025 के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तानी टीम को इतनी बुरी तरह से हराया, जिससे पाकिस्तान अभी तक उबर नहीं पाया है। पीसीबी अब कुछ भी उल्टे सीधे फैसले कर रहा है, जिससे उसकी और भी जगहंसाई हो रही है। इस बीच हम आपको बताते हैं कि पाकिस्तान का अगला मुकाबला किससे है। ये मैच इसलिए भी अहम है, क्योंकि अगर इस मैच को पाकिस्तान हारा तो सुपर 4 के रास्ते उसके लिए बंद हो जाएंगे। 

भारत ने सुपर 4 में कर ली है एंट्री, ओमान से मैच अभी बाकी

एशिया कप में दो ग्रुप बनाए गए हैं। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। इसके अलावा यूएई और ओमान भी इसी ग्रुप में हैं। भारतीय टीम तो अपने पहले दोनों मैच जीतकर इस वक्त चार अंक हासिल कर चुकी है और टॉप पर चल रही है। इतना ही नहीं, भारत अब तक अकेली ऐसी टीम है, जिसने सुपर 4 में अपनी सीट सुर​क्षित कर ली है, हालां​कि उसे अभी ओमान के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है। जो 19 सितंबर को आबुधाबी में खेला जाएगा। 

पाकिस्तान और यूएई के इस वक्त बराबर अंक

अब बात करते हैं पाकिस्तान की। पाकिस्तान ने अब तक दो मैच इस एशिया कप में खेल लिए हैं। जिसमें से उसे एक में जीत मिली है और एक में हार का भी सामना करना पड़ा है। उसके पास केवल दो ही अंक हैं। यूएई भी उसकी बराबरी पर ही है। यूएई ने भी दो में से एक मैच जीता है और उसके दो अंक हैं। ओमान की बात की जाए तो ओमान की टीम दो मैच खेल चुकी है और अब वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। 

17 सितंबर को खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम यूएई मुकाबला

अब इस ग्रुप से सुपर 4 में जाने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला पाकिस्तान बनाम यूएई मुकाबले से होगी। दोनों के दो दो अंक हैं और जो भी टीम जीतेगी, उसके भी चार अंक हो जाएंगे। यानी पाकिस्तान को अगर सुपर 4 में जाना है तो अगला मैच हरहाल में जीतना ही होगा। पाकिस्तान बनाम यूएई मैच 17 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। देखना होगा कि दोनों टीमें इस मैच में ​कैसा प्रदर्शन करती हैं। 

यह भी पढ़ें 

अपने ही बुने जाल में फंस गया पाकिस्तान, अब कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा

टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, अब इस कंपनी ने मिलाया BCCI से हाथ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल