साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने 6 जनवरी को SA20 लीग के 15वें मैच दौरान एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान डु प्लेसिस ने T20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वह पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हैं।
न्यूलेनड्स, केपटाउन में MI केप टाउन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 41 साल के डुप्लेसी इस खास मुकाम तक पहुंचे। इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले पहले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि कुल मिलाकर ऐसा करने वाले वह दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। इस खास लिस्ट में उनके सबसे नजदीकी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक हैं, जिनके नाम 408 पारियों में 11813 रन दर्ज हैं।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- क्रिस गेल - 14562
- कायरन पोलार्ड - 14462
- एलेक्स हेल्स - 14449
- डेविड वॉर्नर - 13769
- शोएब मलिक - 13571
- जोस बटलर - 13554
- विराट कोहली - 13543
- जेम्स विंस - 12854
- रोहित शर्मा - 12248
- फाफ डुप्लेसी - 12001
41 साल फाफ डु प्लेसिस ने यह उपलब्धि 406 पारियों में हासिल की। इस तरह वह T20 क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए। अपने शानदार T20 करियर में उन्होंने अब तक 83 अर्धशतक और 8 शतक जड़े हैं। T20 क्रिकेट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 120 रन रहा है।
T20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी
- क्रिस गेल - 343 पारी
- विराट कोहली - 360 पारी
- डेविड वॉर्नर - 368 पारी
- जोस बटलर - 405 पारी
- फाफ डुप्लेसी - 406 पारी
फाफ डुप्लेसी के बाद क्विंटन डी कॉक के पास भी 12 हजार रन पूरे करने का शानदार मौका है। ऐसा करने वाले वह दूसरे साउथ अफ्रीका खिलाड़ी होंगे। वहीं, डेविड मिलर भी 12 हजार रन के आंकड़े से ज्यादा दूर नहीं हैं।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज
- फाफ डुप्लेसी- 12001
- क्विंटन डी कॉक- 11813
- डेविड मिलर - 11631
- राइली रूसौ- 9705
- एबी डिविलियर्स- 9424
मैच में दिखाया दमदार अंदाज
मैच की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए 42 रनों की जरूरत थी। उन्होंने यह लक्ष्य आक्रामक अंदाज में हासिल किया और महज 18 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए। टॉस जीतकर MI केप टाउन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जोबर्ग सुपर किंग्स को जेम्स विंस और फाफ डुप्लेसी ने तेज शुरुआत दिलाई। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 21 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी खेली।
यह भी पढ़ें
IND vs NZ: टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी, इस खिलाड़ी से नहीं बन रहे रन, बैक टू बैक दो पारियों में फ्लॉप
इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, लेकिन नहीं आ रहा टीम इंडिया से बुलावा, ऐसा कारनामा करने वाला अकेला बल्लेबाज
Latest Cricket News