A
Hindi News खेल क्रिकेट फैसल शिनोजादा का भारत के खिलाफ धमाकेदार शतक, कौन है अफगानिस्तान का ये बल्लेबाज

फैसल शिनोजादा का भारत के खिलाफ धमाकेदार शतक, कौन है अफगानिस्तान का ये बल्लेबाज

फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में शतक लगाया। उन्होंने ये पारी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में खेली है। यही कारण रहा कि भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने बड़ा स्कोर बना दिया।

faisal shinozada- India TV Hindi Image Source : AFGHANISTAN CRICKET BOARD फैसल शिनोजादा

फैसल शिनोजादा ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाने का काम किया है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में पहली बार सेंचुरी लगाई हो, इससे पहले भी वे ये काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं इस साल अंडर 19 विश्व कप में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान की टीम फैसल शिनोजादा के शतक की मदद से भारत के​ खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। 

फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ लगाया शानदार शतक

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने थीं। जब अफगानि​स्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तो उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय टीम की गेंदबाजी अच्छा प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को जल्द ही आउट कर देगी, लेकिन फैसल शिनोजादा कुछ और ही सोचकर आए थे। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान अब तक अफगानिस्तान की टीम केवल एक ही मैच हारी थी, वो सुपर 6 का मुकाबला था। टीम को सेमीफाइनल में लाने में फैसल शिनोजादा का अहम योगदान रहा। 

काबुल में जन्मे खिलाड़ी ने खेली कमाल की पारी

फैसल शिनोजादा का जन्म साल 2008 में काबुल में हुआ था। यानी वे इस वक्त करीब 17 साल के हेा गए हैं। 29 फरवरी को वे 18 साल के होंगे, जिस दिन उनका जन्मदिन है। फैसल शिनोजादा अब तक इस टूर्नामेंट में 400 से अधिक रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के बेन मेयस दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 399 रन बनाए हैं। लेकिन फैसल शिनोजादा के रनों की संख्या 400 को पार कर गई है। इसे इस टूर्नामेंट की 6 पारियों में दो शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। 

आयरलैंड के खिलाफ भी लगाया था शतक 

इससे पहले फैसल शिनोजादा ने आयरलैंड के खिलाफ भी 30 जनवरी को खेले गए मुकाबले में 163 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। तंजानिया के खिलाफ उनके बल्ले से नाबाद 55 रन आए और इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार 81 रनों की पारी खेली थी। भारत के खिलाफ मुकाबले में फैसल शिनोजादा की पारी कितनी सधी हुई थी, ये बात इससे समझी जा सकती है कि उन्होंने अपने शतक के दौरान केवल 15 चौके लगाए और एक भी छक्का नहीं लगाया। जब वे आउट हुए तब तक 93 बॉल पर 110 रन बना चुके थे और अपनी टीम को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा गए थे। 

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गया नंबर वन, हार्दिक पांड्या से है टक्कर

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा को नुकसान, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने मारी जबरदस्त छलांग

Latest Cricket News