1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पड़ोसी देश का घातक गेंदबाज भारत में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, अकमल-अफरीदी ने जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

पड़ोसी देश का घातक गेंदबाज भारत में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, अकमल-अफरीदी ने जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

जिस तेज गेंदबाज की गेंद से कभी अच्छे-अच्छे बल्लेबाज घबराते थे, आज वही खिलाड़ी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है और पूरा क्रिकेट जगत उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।

Shapoor Zadran- India TV Hindi
Image Source : AFP/@ACA UKI शापूर जादरान

Shapoor Zadran: एक समय अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को डराने वाले अफगानिस्तान के स्टार पेसर अब जिंदगी की सबसे बड़ी जंग लड़ रहे हैं। अस्पताल से सामने आई तस्वीरों ने फैंस को झकझोर कर रख दिया है और क्रिकेट जगत दुआओं में जुट गया है।

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 38 साल के जादरान इस समय भारत मेंं हैं और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत काफी खराब है और वह ICU में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके व्हाइट ब्लड सेल्स का स्तर खतरनाक रूप से कम हो गया है, जिससे उनकी हालत और नाजुक बनी हुई है।

भारत में चल रहा इलाज

बताया जा रहा है कि जादरान पिछले कई हफ्तों से बीमार थे। शुरुआत में उनकी हालत में सुधार दिखा, लेकिन बाद में उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल भारत में उनका इलाज चल रहा है और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनकी मदद के लिए आर्थिक सहयोग भी दे रहा है। इस मुश्किल घड़ी में क्रिकेट जगत उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने अस्पताल से उनकी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि जादरान उनके भाई जैसे हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं। आमीन।

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी कहा कि उन्होंने जादरान के भाई से बात की और उनकी हालत सुनकर बेहद दुख हुआ। उन्होंने लिखा  कि आप मैदान पर हमेशा फाइटर रहे हैं और उन्हें यकीन है कि आप इस लड़ाई को भी जीतेंगे। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने भी हर संभव मदद का भरोसा जताया है।

ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट के उन अहम खिलाड़ियों में रहे हैं, जिन्होंने टीम को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने 2009 में नीदरलैंड्स के खिलाफ डेब्यू किया था और अपने करियर में करीब 80 इंटरनेशनल मैच खेले। ODI क्रिकेट में उन्होंने 44 मैचों में 44 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट रहा। वहीं T20 इंटरनेशनल में 36 मैचों में 27 विकेट उनके नाम हैं। अपने पेस और जुझारू जज्बे के लिए मशहूर जादरान 2015 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत का भी हिस्सा रहे थे, जहां उन्होंने अहम योगदान दिया था।

यह भी पढ़ें:

विस्फोटक बल्लेबाज ने क्रिकेट के बाद फुटबॉल में मचाया तहलका, कमबैक मैच में दागा शानदार गोल, देखें VIDEO

SRH की टीम में हुई धाकड़ गेंदबाज की एंट्री, रफ्तार से बरपाता है कहर, MI और GT के लिए खेल चुका है मैच

Latest Cricket News