1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विस्फोटक बल्लेबाज ने क्रिकेट के बाद फुटबॉल में मचाया तहलका, कमबैक मैच में दागा शानदार गोल, देखें VIDEO

विस्फोटक बल्लेबाज ने क्रिकेट के बाद फुटबॉल में मचाया तहलका, कमबैक मैच में दागा शानदार गोल, देखें VIDEO

 Written By: Vanson Soral
 Published : Apr 18, 2026 04:34 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 04:34 pm IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने फुटबॉल में शानदार कमबैक करते हुए लॉडरडेल क्लब के लिए सीनियर टीम में खेलते हुए शानदार गोल दाग दिया।

Matthew Wade - India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : AFP

Matthew Wade scored a goal in Football: क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और जुझारू अंदाज के लिए पहचान बनाने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार मैथ्यू वेड अब फुटबॉल के मैदान पर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कमबैक करते ही उन्होंने शानदार गोल दागकर साबित कर दिया कि खेल कोई भी हो, उनका जुनून और फिटनेस अब भी बरकरार है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने तस्मानिया की सदर्न फुटबॉल लीग में लॉडरडेल क्लब के लिए सीनियर फुटबॉल में वापसी करते ही गोल दाग दिया। उन्होंने ग्लेनॉर्ची के खिलाफ मुकाबले में यह कारनामा किया। वेड का फुटबॉल खेलते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से शुरू हुआ वेड का यह सफर अब गंभीर रूप ले चुका है। वेड कुछ महीने पहले लॉडरडेल की ट्रेनिंग से जुड़े थे और उन्होंने दो रिजर्व मैच खेले, जहां दोनों बार वह फील्ड पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।

कोच ने जमकर की तारीफ

हाल ही में लॉडरडेल के कोच ब्रेंट डॉलिवर ने भी वेड की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि वेड ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर सीनियर टीम में जगह बनाई है। पिछले दो मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसने सिलेक्शन को पूरी तरह जायज ठहराया।

क्रिकेट में करियर बनाने से पहले वेड फुटबॉल भी खेल चुके हैं। उन्होंने लॉडरडेल के लिए 35 सीनियर मैच और वीएफएल में 12 मुकाबले खेले थे। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में वेड का करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने 36 टेस्ट, 97 ODI और 92 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 2021 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे। फिलहाल वेड घरेलू क्रिकेट में होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेलते हैं, लेकिन अब उनका फुटबॉल में यह कमबैक खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

ऑस्ट्रेलिया में काफी मशहूर ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल या ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल, जिसे फूटी भी कहा जाता है, एक बेहद तेज-तर्रार और शरीर को थका देने वाला खेल है। इसमें 18-18 खिलाड़ियों की टीमें बड़े ओवल मैदान पर खेलती हैं। यह खेल मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में खेला जाता है। इसकी सबसे बड़ी प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग यानी AFL है, जो दुनिया की सबसे ज्यादा दर्शकों वाली घरेलू स्पोर्ट्स लीग में से एक है।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 4 अनकैप्ड प्लेयर्स को दिया मौका, सरफराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

SRH की टीम में हुई धाकड़ गेंदबाज की एंट्री, रफ्तार से बरपाता है कहर, MI और GT के लिए खेल चुका है मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल