1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 4 अनकैप्ड प्लेयर्स को दिया मौका, सरफराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 4 अनकैप्ड प्लेयर्स को दिया मौका, सरफराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 18, 2026 11:16 am IST,  Updated : Apr 18, 2026 11:19 am IST

पाकिस्तान की टीम अगले महीने टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड का ऐलान किया है। इस सीरीज में सरफराज अहमद पाकिस्तान के हेड कोच होंगे।

Shan Masood- India TV Hindi
शान मसूद Image Source : AFP

Pakistan Squad: पाकिस्तान की टीम अगले महीने यानी कि मई में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेंस सिलेक्शन कमिटी ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम में चार अनकैप्ड प्लेयर्स को जगह दी है। इस सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी शान मसूद करेंगे। पूर्व पाक क्रिकेटर सरफराज अहमद को इस सीरीज के लिए हेड कोच नियुक्त किया गया है।

किन नए प्लेयर्स को पाकिस्तान ने दिया है मौका?

अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान अवैस, ये तीन ऐसे प्लेयर्स हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वहीं गाजी गोरी ने पिछले बांग्लादेश दौरे पर एक वनडे मैच खेला था। लेकिन इन चारों में से किसी ने भी अभी तक पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच में नहीं खेला है। वहीं इस टीम में शामिल पांच खिलाड़ी – अजान अवैस, इमाम-उल-हक, मुहम्मद गाजी गोरी, नोमान अली और साजिद खान फिलहाल लाहौर में चल रहे NCA रेड-बॉल कैंप में हिस्सा ले रहे हैं।

टेस्ट सीरीज से पहले ये सभी खिलाड़ी कराची में एक कैंप में हिस्सा लेंगे और सोमवार, 27 अप्रैल को वहां पहुंचेंगे। यह कैंप 1 मई को खत्म होगा, जिसके बाद खिलाड़ियों को 2 मई को बांग्लादेश के लिए रवाना होना है। जो खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और फिलहाल PSL में खेल रहे हैं, वे अपनी टीम का सफर खत्म होने के बाद इस कैंप में शामिल होंगे। जिन खिलाड़ियों की टीम फाइनल में पहुंचेगी, वे टूर्नामेंट खत्म होने के बाद बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे।

अब्दुल्लाह शफीक और उमर गुल हैं कोचिंग स्टाफ का हिस्सा

हेड कोच सरफराज अहमद की बात करें तो उन्होंने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 2017 में कप्तान के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई थी और इस साल की शुरुआत में वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन के मैनेजर भी थे। अब्दुल्लाह शफीक को इस दौरे के लिए पाकिस्तान का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है। शफीक ने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेले, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। वहां उन्होंने 77 मैचों में 12 शतकों की मदद 4660 रन बनाए। वहीं इस सीरीज के लिए उमर गुल को बॉलिंग कोच बनाया गया है, उन्होंने भी पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेला है।

BAN vs PAK टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

दो मैचों की ये टेस्ट सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। सीरीज का पहला मैच 8 मई से 12 मई के बीच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच 16 मई से 20 मई तक सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

बांग्लादेश सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी

यह भी पढ़ें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ दिया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

PSL 2026 में शाहीन अफरीदी की शर्मनाक हरकत, आउट होने के बाद हुए आग बबूला, Video हुआ वायरल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल