भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच आज सोमवार, 28 सितंबर को जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। इससे पहले इसी मैदान पर पाकिस्तान और हॉन्ग-कॉन्ग का मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे पाकिस्तान सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया। अगर भारत और अफगानिस्तान का मैच भी बारिश के कारण धुल जाता है, तो भारतीय टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय टीम ने इससे पहले टोक्यो में खेले गए एकमात्र टी20 मैच में जापान को 2 रनों से हराया था।
सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा मुकाबला
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच 28 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। यह मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि अफगानिस्तान टीम की कप्तानी दारविश रसूली करेंगे। मुकाबले की बात करें तो ये भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस भारतीय समय के हिसाब से सुबह 10 बजे होगा और इसके ठीक आधे घंटे बाद यानी सुबह 10:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।
सोनी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा लाइव प्रसारण
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मैच अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, अगर आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और उसकी वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं।
भारत-अफगानिस्तान मैच फ्री में कैसे देखें?
अब बात करते हैं कि इस मैच को आप फ्री में कैसे देख सकते हैं। आप भारत बनाम अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मैच फ्री में DD Free Dish पर DD Sports चैनल पर देख सकते हैं। इसके लिए आपके घर में फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। अगर आपके घर में फ्री डिश का कनेक्शन है तो आप भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला ये मुकाबला आप फ्री में देख सकते हैं।
भारत-अफगानिस्तान का स्क्वॉड
इंडिया स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम
अफगानिस्तान स्क्वॉड: मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह ज़द्रान, मोहम्मद इशाक (विकेट कीपर), दरविश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खारोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तनिवाल, इमरान मीर
यह भी पढ़ें
रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागते विराट कोहली, वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत के बाद बोले- चुनौती हमेशा लेवल ऊंचा उठाने की
विराट कोहली का एक और धमाका, रन चेज में रिकी पोंटिंग को पछाड़ा, अब सिर्फ धोनी और सचिन आगे
Latest Cricket News