1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फ्री में कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे लाइव, ये है सबसे आसान तरीका

फ्री में कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे लाइव, ये है सबसे आसान तरीका

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाएगा। शनिवार को मैच सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो जाएगा। इस मैच को फ्री में लाइव देखने का तरीका जान लीजिए।

Shubman Gill and Mitchell Santner- India TV Hindi
Image Source : IANS शुभमन गिल और मिचेल सेंटनर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज चल रही है। टी20 सीरीज पर कब्जा करने के बाद अब टीम इंडिया की कोशिश वनडे भी जीतने की है। पहला मैच जीतकर भारतीय टीम ने इस ओर एक कदम बढ़ा दिया है, लेकिन अभी चार और मैच बाकी हैं। इस बीच सीरीज का दूसरा और अहम मुकाबला 7 नवंबर यानी दिन शनिवार को खेला जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जो कि वेलिंग्टन में होना है। इस मैच को आप फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं, ये बात अभी से जान लीजिए। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया तैयार है। बारिश से बाधित पहला मैच भारत ने 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। दूसरा मैच जैसा कि हमने पहले ही बताया कि शनिवार को खेला जाएगा, इस दिन दीपवाली का बड़ा त्योहार भी है। पहले ही मैच की तरह दूसरा मुकाबला सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो जाएगा, इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। ढाई से तीन बजे तक मैच खत्म होने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि बारिश एक बार फिर से खलल डाले तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। 

सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव एप पर होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच का लाइव प्रसारण

इस बीच मैच लाइव देखने की जहां तक बात है तो इस सीरीज के भी मीडिया राइट्स सोनी  स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल की ओर रुख किया जा सकता है, वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए सोनी लिव एप पर जाना होगा। लैपटॉप, टेबलेट पर भी मैच सोनी लिव एप पर ही आएगा। हालांकि इसके लिए आपकी जेब से कुछ पैसे जरूर खर्च होंगे। साथ ही टीवी चैनल पर भी मैच देखने के लिए आपको मंथली चार्ज देना ही पड़ता है। 

डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख जा सकेगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच

अगर आप इस भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच को टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं तो पैसा भी खर्च नहीं करना है तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर जाकर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी ये है कि आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। अगर किसी और कंपनी का कनेक्शन है तो फिर आप डीडी स्पोर्ट्स पर तो मैच कम से कम नहीं देख पाएंगे, इसका ख्याल रखिएगा। डीडी फ्री डिश के लिए मंथली कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है, यानी ये पूरी तरह से फ्री है। 

भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव। 

न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वॉड: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी। 

यह भी पढ़ें 

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर पर ले जाया गया मैदान से बाहर

माइकल हसी की वापसी, एशेज और ODI World Cup के लिए मिला अहम काम

Latest Cricket News