1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CPL 2025 FINAL: कितने बजे शुरू होगा GAW vs TKR फाइनल, भारत में कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

CPL 2025 FINAL: कितने बजे शुरू होगा GAW vs TKR फाइनल, भारत में कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

CPL 2025 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है, जिसमें गयाना अमेजन वॉरियर्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी। ये मुकाबला भारत में भी टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा।

CPL 2025 FINAL- India TV Hindi
Image Source : TKR/AMZNWARRIORS GAW vs TKR FINAL

Guyana Amazon Warriors vs Trinbago Knight Riders CPL 2025 Final Live Streaming: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 का फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। जहां त्रिनबागो नाइट राइडर्स चौथी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं गयाना अमेजन वॉरियर्स दूसरी बार खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगी। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां तक पहुंची हैं और अब ट्रॉफी जीतने के लिए पूरा दमखम झोंकेंगी।

गयाना अमेजन वॉरियर्स ने क्वालिफायर-1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाई। उनकी बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही विभाग में लाजवाब लय देखने को मिली। दूसरी ओर, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने मुश्किल रास्ता तय कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। पहले एलिमिनेटर में जीत हासिल की और फिर क्वालिफायर-2 में भी दबदबे वाला प्रदर्शन कर फाइनल में एंट्री ली। गयाना और त्रिनबागो दोनों ही टीमों के पास मैच विजेता खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। फैंस भी इस हाई-वोल्टेज फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां कैरेबियन क्रिकेट का नया चैंपियन तय होगा।

GAW vs TKR हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच आमने-सामने की टक्कर में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच हुए कुल 33 मैचों में से, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 17 जीते हैं और 14 हारे हैं। दो मैच बराबरी पर समाप्त हुए।

  • कुल मैच: 33
  • ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जीते: 17
  • गयाना अमेजन वॉरियर्स ने जीते: 14
  • टाई/नो रिजल्ट: 2

गयाना अमेजन वॉरियर्स (GAW) vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) Live Streaming

  • वेन्यू: प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना
  • तारीख और दिन: 22 सितंबर 2025, सोमवार
  • समय: सुबह 5:30 बजे
  • टीवी पर कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: फैनकोड ऐप और वेबसाइट

दोनों टीमों का स्क्वॉड

गयाना अमेजन वारियर्स: इमरान ताहिर (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, शे होप (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, गुडाकेश मोटी, मोइन अली, शमर जोसेफ, कीमो पॉल, ड्वेन प्रीटोरियस, शमर ब्रूक्स, केमोल सेवोरी, हसन खान, जेडीया ब्लेड्स, केवलॉन एंडरसन, क्वेंटिन सैम्पसन, रियाद लतीफ।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स: निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), कायरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, एलेक्स हेल्स, अकील होसेन, मोहम्मद आमिर, कॉलिन मुनरो, उस्मान तारिक, अली खान, डेरेन ब्रावो, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, टेरेंस हिंड्स, मैककेनी क्लार्क, जोशुआ दा सिल्वा और नाथन एडवर्ड।

यह भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने क्यों नहीं की प्रेस कॉन्फ्रेंस? PCB चीफ ने दिया ऐसा जवाब

बांग्लादेश ने रोमांचक मैच में श्रीलंका को हराया, आखिरी ओवर में आया मैच का नतीजा

Latest Cricket News