नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के लिए बल्ले से ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेली। ईशान ने 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए, साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी दो विकेट लिए। इस बीच नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया जिसने उनके टीम की कमर तोड़ने का काम किया। नामीबिया को इस मैच में 93 रनों से करारी हार मिली। मैच के बाद कप्तान इरास्मस ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती ने हमारी कमर तोड़ दी। वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर में 7 रन दिए और 3 विकेट चटकाए।
गेरहार्ड इरास्मस ने की वरुण चक्रवर्ती की तारीफ
मुकाबले के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि आप जानते हैं कि यह काफी छोटा मैदान है, शायद थोड़ी ओस की वजह से पहली पारी में बाद के ओवर में स्पिनरों को गेंद डालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हमें सच में 26 ओवर के क्रिकेट के बाद लगा कि हमारे पास जीतने का मौका है। लेकिन दुर्भाग्य से वरुण के उस स्पेल ने हमारी कमर तोड़ दी।
डेथ ओवर्स में नामीबिया के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
नामीबिया की डेथ बॉलिंग अच्छी रही, जहां उन्होंने आखिरी 4 ओवरों में सिर्फ 25 रन दिए। अपनी डेथ बॉलिंग को लेकर नामीबिया के कप्तान ने कहा कि हां मुझे ऐसा लगता है कि स्मित का डेथ ओवर स्पेल भी अच्छा था। हालांकि पावरप्ले के बाद हमने ज्यादा रन दे दिए। मुझे लगता है कि हम अपनी टीम में इसी तरह का स्पेशलाइजेशन चाहते हैं। हम चाहते हैं कि एक टीम के तौर पर हम आने वाले मैचों में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करें।
USA के खिलाफ हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे- गेरहार्ड इरास्मस
USA के खिलाफ अगले मैच को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शायद चेन्नई में धीमी कंडीशन हमारे लिए सही हो सकती हैं। हमारी टीम के प्लेयर्स के पास इससे बेहतर प्रदर्शन की क्षमता है। मुझे नहीं लगता कि हम अभी 100% पर खेल रहे हैं। इसलिए हम ऐसा होते देखना चाहेंगे। हमारी बैटिंग में बहुत फायरपावर है, लेकिन हम उस फायरपावर को दिखाने के लिए जरूरी बॉल नहीं खेल पा रहे हैं। भारत के खिलाफ मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन खर्च करते हुए 4 विकेट लिए। जिसमें से 3 विकेट एक ओवर में आए।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच? वरुण चक्रवर्ती ने दिया हेल्थ पर बड़ा अपडेट
Latest Cricket News