आईपीएल में नहीं खेलेगा ये धाकड़ खिलाड़ी, अब तक इस टूर्नामेंट से कमा चुका है करोड़ों रुपये
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन की तारीख अब करीब है। इस बीच इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के नाम भी सामने आने लगे हैं।

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन की तैयारी अब जोरों पर है। इस बार मिनी ऑक्शन होगा और इसके लिए बीसीसीआई के साथ साथ टीमों ने भी अपनी कमर कस ली है। इस बीच खिलाड़ियों की एक लिस्ट सामने आई है, इससे पता चल रहा है कि कौन कौन से खिलाड़ी इस बार के ऑक्शन में नजर आएंगे और कौन से नहीं आने वाले हैं। टीमों के पास स्लॉट तो बहुत कम बाकी हैं, लेकिन इस बार रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट काफी लंबी है। इतनी बड़ी लिस्ट होने के बाद भी एक स्पेशल खिलाड़ी का नाम इसमें से गायब है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
ग्लेन मैक्सवेल ने नहीं दिया इस बार आईपीएल के लिए अपना नाम
अगले साल होने वाले आईपीएल के सभी दस टीमों के पास कुल मिलाकर 77 स्लॉट खाली हैं। लेकिन अभी तक जो सूचना मिली है, उससे पता चलता है कि 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम ऑक्शन में दिया है। हालांकि अभी कुछ और खिलाड़ी इस लिस्ट से बाहर जाएंगे, यानी इतने खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाई जा सकती। इस बीच इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक ग्लेन मैक्सवेल का नाम इसमें नहीं है। ग्लेन मैक्सवेल पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल खेल रहे थे, लेकिन हाल ही में जब रिटेंशन हुआ तो पता चला कि मैक्सवेल को पंजाब की टीम ने रिलीज कर दिया है।
मोटी रकम में खरीदे जाते रहे हैं मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल अभी तक आईपीएल से करोड़ों रुपये कमा चुके हैं। आईपीएल 2025 में जब वे पंजाब के लिए खेल रहे थे, तब टीम ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में अपने साथ किया था। ये तो कम रकम थी। इससे पहले जब जब वे आरसीबी के लिए खेले तो इसके लिए आरसीबी ने उन्हें 11 करोड़ रुपये देने का काम किया था। इससे पहले वे 14.25 करोड़ रुपये भी पाते रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी आईपीएल में उनकी एक भी एक पारी नहीं आई, जिसे याद किया जा सके। ग्लैन मैक्सवेल ने अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अच्छी क्रिकेट खेली है, लेकिन जैसे ही वे आईपीएल में आते हैं तो यहां कुछ भी नहीं कर पाते। ये उनकी सबसे बड़ी कमी है।
अब तक काफी खराब रहा है मैक्सवेल का आईपीएल में प्रदर्शन
साल 2025 के आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 7 मैच खेलक केवल 48 रन ही बनाए थे। उनका औसत केवल आठ का का है। हालांकि टी20 में औसत कम देखा जाता है, क्योंकि यहां स्ट्राइक रेट ज्यादा अहम होता है। तो जरा वो भी जान लीजिए। मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट केवल 97.96 का है। इससे पहले साल 2024 में मैक्सवेल ने 10 मैच खेलकर 52 रन बनाए थे। इतने खराब प्रदर्शन के बाद भी मैक्सवेल जब भी नीलामी के लिए आते हैं तो टीमें उन पर भारी भरकम रकम जमा हासिल करते हैं। अब इस बार ये तो नहीं पता है कि ग्लैन मैक्सवेल ने अपना नाम नीलामी के लिए क्यों नहीं दिया है, लेकिन वे आईपीएल ना ही आएं तो ही ठीक है।
रोहित शर्मा फिर रचेंगे इतिहास? सिर्फ 41 रन जड़ते ही सचिन-विराट के स्पेशल क्लब में हो जाएगी एंट्री
NZ vs WI: केन विलियमसन ने टेस्ट में कमबैक करते ही किया कमाल, दिग्गज हाशिम अमला को पछाड़ दिया