1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: नाथन लायन के कारनामे से जल-भुन गए ग्लेन मैक्ग्रा, तुरंत उठा ली कुर्सी, मजेदार रिएक्शन वायरल

VIDEO: नाथन लायन के कारनामे से जल-भुन गए ग्लेन मैक्ग्रा, तुरंत उठा ली कुर्सी, मजेदार रिएक्शन वायरल

एशेज के तीसरे टेस्ट में दूसरे दिन नाथन लायन ने बेन डकेट और ओली पोप को आउट करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को पछाड़ दिया।

Ashes - India TV Hindi
Image Source : AP नाथन लायन

AUS vs ENG: एशेज 2025-26 का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में जारी है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम उस्मान ख्वाजा की शानदार 82 रनों की पारी और एलेक्स कैरी के शतक के दम पर 326/8 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद दूसरे दिन मिचेल स्टार्क अर्धशतक जड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 के पार ले जाने में सफल रहे। अंत में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 371 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 6 साल बाद टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया।

नाथन लायन ने ग्लेन मैक्ग्रा को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया के 371 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पारी का आगाज कुछ खास नहीं रहा। कप्तान पैट कमिंस ने जैक क्रॉली को 8वें ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नाथन लायन ने अपने पहले ही ओवर में कुछ ऐसा किया, जिससे ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का दिल टूट गया और उन्होंने कुर्सी उठाते हुए मजेदार रिएक्शन दिया। मैक्ग्रा की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

ग्लेन मैक्ग्रा का मजेदार रिएक्शन

दरअसल, नाथन लायन ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटकते हुए इंग्लैंड के टॉप आर्डर को तहस-नहस कर दिया। लायन ने सबसे पहले ओली पोप को अपना शिकार बनाया और फिर बेन डकेट को पवेलियन की राह दिखाते हुए इंग्लैंड को तीसरा बड़ा झटका दे दिया। एक ही ओवर में 2 विकेट निकालते हुए नाथन लायन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में ग्लेन मैक्ग्रा से आगे निकल गए। महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा दिग्गज स्पिनर नाथन लायन की इस खास उपलब्धि के गवाह बने। इस दौरान कमेंट्री बॉक्स में बैठे ग्लेन मैक्ग्रा ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। लायन के आगे निकलते ही मैक्ग्रा ने मजाकिया अंदाज में अफसोस जताते हुए कुर्सी उठा ली। महान गेंदबाज के इस मजेदार रिएक्शन का वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

  • 800 - मुथैया मुरलीधरन
  • 708 - शेन वार्न
  • 704 - जेम्स एंडरसन
  • 619 - अनिल कुंबले
  • 604 - स्टुअर्ट ब्रॉड
  • 564* - नाथन लियोन
  • 563 - ग्लेन मैक्ग्रा

कब और कहां खेला जाएगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल, जानें कैसे देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

मशहूर T20 लीग को लेकर आई बड़ी खबर, नहीं होगा ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन

Latest Cricket News