1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कब और कहां खेला जाएगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल, जानें कैसे देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

कब और कहां खेला जाएगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल, जानें कैसे देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

 Published : Dec 18, 2025 07:12 am IST,  Updated : Dec 18, 2025 07:18 am IST

Haryana vs Jharkhand Final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला हरियाणा और झारखंड के बीच खेला जाएगा। सुपर लीग ग्रुप-ए में झारखंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मौजूद थी। जबकि हरियाणा की टीम सुपर लीग ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर थी।

ishan kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : PTI

Syed Mushtaq Ali Trophy Final 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का कारवां अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जहां हरियाणा और झारखंड के बीच खिताब जीतने के लिए फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। हरियाणा की कमान अंकित कुमार के हाथों में है। वहीं झारखंड के कप्तान ईशान किशन हैं।

दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स हैं मौजूद

हरियाणा और झारखंड के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन प्लेयर्स मौजूद हैं। ऐसे में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

जियो हॉटस्टार ऐप पर आएगी लाइव स्ट्रीमिंग

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा क्रिकेट फैंस लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। इसके लिए फैंस को अपने फोन में सिर्फ जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर वह आराम से इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं।

ईशान किशन बना चुके 416 रन

झारखंड की टीम के लिए कप्तान ईशान किशन ने मौजूदा टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर उभरे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 416 रन बनाए, जिसमें कुल 23 छक्के शामिल रहे हैं। वहीं हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार ने 10 मैचों में 448 रन बनाए हैं। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

झारखंड: ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, पंकज कुमार, राजनदीप सिंह, बाल कृष्णा, विकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, सौरभ शेखर, अमित कुमार, उत्कर्ष सिंह।

हरियाणा: अर्श रंगा, अंकित कुमार (कप्तान), निशांत सिंधु, आशीष सिवाच, यशवर्धन दलाल (विकेटकीपर), सामंत जाखड़, पार्थ वत्स, सुमित कुमार, अंशुल कंबोज, अमित राणा, ईशांत भारद्वाज, विवेक नरेश कुमार, अनुज ठकराल, अर्पित राणा, भुवन रोहिल्ला, मयंक शांडिल्य, युवराज योगेंदर सिंह, युजवेंद्र चहल

यह भी पढ़ें:

AUS vs ENG: जोफ्रा आर्चर ने गेंद से बरपाया कहर, 6 साल बाद कर दिया बड़ा कमाल

IND vs SA: 'मैंने तीन बोरी गेहूं बेचकर खरीदा था टिकट'; लखनऊ में मैच रद्द होने पर सामने आया फैंस का गुस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल