1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs KKR Head to Head: सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरेगी केकेआर, गुजरात के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड

GT vs KKR Head to Head: सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरेगी केकेआर, गुजरात के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 का 25वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर की टीम इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

GT vs KKR- India TV Hindi
Image Source : PTI गुजरात बनाम कोलकाता

GT vs KKR Head to Head Record: आईपीएल 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। ये मैच GT के होमग्राउंड अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कोलकाता की टीम इस सीजन की पहली जीत की तलाश में खेलने के लिए उतरेगी। कोलकाता ने इस सीजन अब तक पांच मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें एक में भी जीत नहीं मिली है। उनका पॉइंट्स टेबल में खाता पंजाब किंग्स से मैच धुलने की वजह से खुला है। वहीं गुजरात की टीम ने इस सीजन चार में से दो मैचों में जीत दर्ज की है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात का पलड़ा है भारी

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां अब तक दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात ने 3 मैचों में बाजी मारी है, वहीं एक में केकेआर को जीत मिली है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। GT के खिलाफ केकेआर को एकमात्र जीत इसी मैदान पर साल 2023 में मिली थी। उस मैच में केकेआर ने गुजरात टाइटंस को 7 विकेट से हराया था। साल 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था, वहां गुजरात ने 39 रनों से जीत दर्ज की थी।

पॉइंट्स टेबल में कहां है GT और KKR की टीम

गुजरात की टीम ने इस सीजन में अपने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की थी, उसके बाद उन्हें लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वो आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने 5 में से 4  मैचों में हार का सामना किया है और एक मैच बारिश की वजह से रद हुआ था, जिसकी वजह से उनके खाते में 1 अंक है। केकेआर की टीम के हालत बेहद खराब है और वो अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद हैं।

GT vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे

यह भी पढ़ें

प्रभसिमरन सिंह ने युवराज सिंह को दिया अपनी बेहतरीन पारी का क्रेडिट, मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर किया बड़ा कारनामा, इस मामले में CSK का रिकॉर्ड तोड़ा

Latest Cricket News