1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रभसिमरन सिंह ने युवराज सिंह को दिया अपनी बेहतरीन पारी का क्रेडिट, मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

प्रभसिमरन सिंह ने युवराज सिंह को दिया अपनी बेहतरीन पारी का क्रेडिट, मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 17, 2026 07:29 am IST,  Updated : Apr 17, 2026 07:30 am IST

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने अपनी इस शानदार पारी का क्रेडिट युवराज सिंह को दिया।

Prabhsimran Singh- India TV Hindi
प्रभसिमरन सिंह Image Source : PTI

Prabhsimran on Yuvraj: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से जीत मिली। पंजाब की इस जीत में टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस मैच में 39 बॉल पर 80 रन की मैच विनिंग पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। मैच के बाद प्रभसिमरन ने अपनी इस शानदार पारी का क्रेडिट पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को दिया। उन्होंने बताया कि ऑफ सीजन उन्होंने कैसे युवी के साथ मेहनत की। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि युवराज सिंह के ही गुरुमंत्र की वजह से इस मुकाबले में वह पंजाब को जीत दिलाने में कामयाब रहे।

मुझे खुद पर भरोसा था कि मैं इस मैच में टीम के लिए अच्छा करूंगा- प्रभसिमरन 

मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए प्रभसिमरन ने कहा कि मुझे बस खुद पर भरोसा था क्योंकि पावरप्ले में मुझे ज्यादा बॉल खेलने को नहीं मिलीं। इसलिए मैं शुरू में बॉल गिन रहा था। मुझे लगता है कि मैंने पावरप्ले में 6-7 बॉल खेलीं, लेकिन फिर मेरे मन में आया कि अगर मैं थोड़ा और खेलूंगा, तो मैं अपनी पारी को और बड़ा बना सकता हूं। इसलिए मैंने खुद पर भरोसा रखा कि मैं यह कर लूंगा और अंत में मैंने वो कर दिखाया। शुरू में जब हम 200 के स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं तो हमें पावरप्ले का फायदा उठाना होता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि विकेट एक जैसे नहीं होते। तो फिर आपको अपनी पारी को लंबा खींचना भी जरूरी है।

युवराज सिंह को लेकर प्रभसिमरन ने क्या कहा?

पंजाब के बल्लेबाज ने आगे कहा कि इस सीजन के शुरू होने से पहले उन्होंने काफी मेहनत की है। प्रभसिमरन ने कहा कि असल में, ऑफ-सीजन में, मैंने युवी पाजी (युवराज सिंह) के साथ बहुत मेहनत की। इसलिए जब भी मैं उनसे बात करता हूं, तो वे कहते हैं कि तुम्हारे पास बहुत टाइम है, तुम थोड़ा और खेल सकते हो। तो मेरे मन में बस यही था कि अगर मैं आखिर तक खेलूंगा, तो मैं अपनी टीम को जीत दिला सकता हूं। इस दौरान उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा हमारे कैप्टन बहुत अच्छे हैं। एक कैप्टन के तौर पर, जब वह बात करते हैं, तो वह हमें क्लैरिटी देते हैं। और वह खुद भी इतनी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। इसलिए उनके साथ खेलना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें

हार के बाद निशब्द हुए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'मेरे पास इस वक्त बोलने के लिए कुछ नहीं है'

IPL 2026 Points Table: पंजाब की जीत से अंकतालिका में उठापटक, RCB से छीन गया नंबर 1 का ताज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल