A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs MI Pitch Report: अहमदाबाद में रनों की होगी बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

GT vs MI Pitch Report: अहमदाबाद में रनों की होगी बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

GT vs MI Pitch Report: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 30वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान अहमदाबाद की पिच का मिजाज कैसा रहेगा, यहां उसकी जानकारी दी गई है।

Narendra Modi Stadium- India TV Hindi
Image Source : AFP नरेंद्र मोदी स्टेडियम

GT vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 का 30वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की बात करें तो उनकी टीम ने इस सीजन अब तक पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें 3 मैचों में जीत मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी अभी तक इतने ही मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ एक में जीत मिली है और चार में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है। इस मुकाबले से पहले हम आपको बताएंगे कि मैच के दौरान वहां की पिच का मिजाज कैसा रहना वाला है।

GT vs MI मैच के दौरान कैसा रहेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रहती है। ऐसे में इस पिच पर हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी संभावना है। यहां की पिच पर कप्तान अक्सर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हैं। क्योंकि यहां रन चेज करना उतना आसान नहीं होता। इस मैदान पर आईपीएल 2026 में हुए दो मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से गुजरात टाइटंस को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6 रन से हराया था, वहीं केकेआर के खिलाफ मैच में गुजरात ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के अब तक 46 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 मैचों में टीम ने बाजी मारी है। वहीं 23 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने बाजी मारी है। वहीं टॉस जीतने वाली टीमों ने 21 मैच जीते हैं, वहीं टॉस हारने वाली टीमों ने 25 मुकाबलों में बाजी मारी है। इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 243/5 है। ये स्कोर पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 में पंजाब के खिलाफ बनाया था। वहीं यहां का लोएस्ट स्कोर 89 रन का है।

GT vs MI मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, AM ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार

यह भी पढ़ें

GT vs MI Prediction: कौन जीतेगा आज का मुकाबला, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या आमने सामने

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, इस बार भी खिताब दूर की कौड़ी

Latest Cricket News