गुजरात टाइटंस का मुकाबला आज मुंबई इंडियंस से होगा। यानी हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की टक्कर होगी। गुजरात टाइटंस ने एक बार आईपीएल का खिताब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही जीता था, लेकिन जब से वे मुंबई इंडियंस गए हैं, वही करिश्मा इस टीम के लिए नहीं दिखा पा रहे हैं। हालांकि दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक इस साल के टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन आज कौन सी टीम जीतेगी, चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं।
गुजरात बनाम मुंबई में कौन जीतेगा आज का मैच
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। बात पहले गुजरात टाइटंस की करते हैं। पहली बात तो यही है कि गुजरात की टीम कहीं भी हार जाए, लेकिन अहमदाबाद में उसे हराना आसान काम नहीं होता। खास तौर पर इसे शुभमन गिल का मैदान माना जाता है, यहां वे खूब रन बनाते हैं। टीम की शुरुआत तो इस सीजन खराब रही, लेकिन टीम ने वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीतकर अंक तालिका में तेजी से बढ़त बनाई है।
गुजरात की टीम जीत सकती है आज का मैच
बात अगर मुंबई इंडियंस की करें तो टीम ने अपना सीजन का पहला मैच भले ही जीत लिया हो, लेकिन उसके बाद लगातार चार मैच हार चुकी है। उसके पास केवल दो अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में टीम दसवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। टीम के सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह अब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक आठ मुकाबले हुए हैं। इसमें से पांच मैच गुजरात ने अपने नाम किए हैं और तीन में मुंबई ने बाजी मारी है। इस तरह से देखें तो पता चलता है कि गुजरात टाइटंस की टीम आज के मैच में भारी पड़ सकती है। लेकिन अगर कहीं मुंबई इंडियंस ने बाउंस बैक किया तो उनका काम बन सकता है।
शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा आज का मैच
आज का आईपीएल मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से होगा। सात बजे टॉस होगा। अहमदाबाद की पिच की बात की जाए तो ये करीब करीब सपाट होती है और बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका अदा करती है। टॉस जीतने वाले कप्तान की पहली पसंद पहले गेंदबाजी होती है और बाद में बल्लेबाजी कर मैच जीतने की कोशिश की जाएगी।
गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न।
मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, AM गजनफर, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।
यह भी पढ़ें
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, इस बार भी खिताब दूर की कौड़ी
MI Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर! क्या बन रहे हैं समीकरण और सिनेरियो