A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs RCB: अहमदाबाद की पिच पर किसका चलेगा जादू, मौसम का भी जानें पूरा अपडेट

GT vs RCB: अहमदाबाद की पिच पर किसका चलेगा जादू, मौसम का भी जानें पूरा अपडेट

GT vs RCB: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 सीजन का 42वां लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला जाएगा, ऐसे में सभी की नजरें यहां की पिच और मौसम को लेकर भी टिकी हुई हैं।

Narendra Modi Stadium, Ahmedabad- India TV Hindi
Image Source : AFP नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 42वें लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच में ये अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस के लिए अब तक ये सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए 4 में जहां जीत हासिल की है तो वहीं चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ आरसीबी टीम को लेकर बात की जाए तो मैदान पर अब तक उनका प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है और उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए 6 में जीत हासिल की है और सिर्फ 2 मैचों में हार का सामना किया है। ऐसे में अब आरसीबी की कोशिश इस मैच में जीत हासिल कर खुद की स्थिति को प्वाइंट्स टेबल में और मजबूत करने पर रहने वाली है, जिसमें उनके पास पहले नंबर पर भी पहुंचने का मौका रहेगा। ऐसे में सभी की नजरें अहमदाबाद स्टेडियम की पिच और वहां के मौसम को लेकर भी टिकी हुई है।

अहमदाबाद में अब तक इस सीजन खेले गए हैं तीन मुकाबले

गुजरात टाइटंस टीम के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 सीजन के अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से जीटी सिर्फ एक मैच को ही जीतने में कामयाब हो सकी है। यहां पर खेले गए तीन मैचों में से 2 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जहां मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही है तो वहीं सिर्फ एक मैच में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत सकी है। यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है, जिसमें पिच काली मिट्टी की होने की वजह से स्पिनर्स के लिए थोड़ी मददगार भी होती है। यहां पर खेले गए अब तक 18 टी20 मैचों में 12 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है तो वहीं पहली पारी का औसत स्कोर 180 रनों के करीब का देखने को मिलता है।

बारिश होने की कोई संभावना नहीं

अहमदाबाद में खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के इस मैच के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो 30 अप्रैल को एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं बारिश को लेकर संभावना देखी जाए तो वह ना के बराबर है ऐसे में मुकाबले के दौरान किसी तरह का कोई खलल देखने को नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें

GT vs RCB: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मुकाबला, प्लेऑफ को लेकर फंसा है पेच

आईपीएल में चमत्कार: ये कैसा इम्पैक्ट सब, ना की बैटिंग ना ही मिली बॉलिंग, केवल फील्डिंग

Latest Cricket News