1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs RCB: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मुकाबला, प्लेऑफ को लेकर फंसा है पेच

GT vs RCB: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मुकाबला, प्लेऑफ को लेकर फंसा है पेच

 Published : Apr 30, 2026 02:53 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 02:53 pm IST

गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच आज आईपीएल मैच होगा। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अहम मुकाबला है। कौन सी टीम आज भारी पड़ती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच आज आईपीएल एक और अहम मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी अब तक अंक तालिका में काफी आगे चल रही है, लेकिन जीटी के लिए अब करो या मरो वाली स्थिति आती हुई दिख रही है। गुजरात अगर आज का मैच हारी तो फिर उसके लिए टॉप 4 में पहुंचना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। इस बीच चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आज के मैच में कौन सी टीम भारी पड़ सकती है। 

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

आईपीएल में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का मुकाबला रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ये होगा। मुकाबला शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। 

आरसीबी अंक तालिका में दूसरे नंबर पर

पहले बात करते हैं आरसी​बी की, जो आईपीएल की मौजूदा चैंपियन टीम है और इस साल भी टीम अच्छा खेल दिखा रही है। टीम फिलहाल आठ में से छह मैच जीतकर अंक ​तालिका में दूसरे नंबर पर है। आरसीबी के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली इस वक्त जबरदस्त फार्म में चल रहे हैं। हर मैच में रन बनाते चले जा रहे हैं। खास तौर पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ और अहमदाबाद के इस स्टेडियम में उनके आंकड़े शानदार हैं। टीम का नेट रन रेट इस वक्त +1.919 का है, जो ये बताने के लिए काफी है कि टीम न केवल जीत दर्ज कर रही है, बल्कि विरोधी टीम को चारोखाने चित्त भी कर रही है। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की गेंदें जिस तरह का कहर बरपा रही हैं, उससे गुजरात के बल्लेबाज कब तक बच पाएंगे, ये देखना होगा। 

गुजरात टाइटंस के लिए ये है सबसे बड़ी मुश्किल

इस बीच बात अगर गुजरात टाइटंस की करें तो टीम नंबर पांच पर है और टॉप 5 से ज्यादा दूर नहीं है। टीम ने आठ मैच खेलकर उसमें से चार जीते हैं और चार में हार मिली है। उसके पास आठ अंक हैं। गुजरात की दिक्कत नेट रन रेट है। जो इस वक्त -0.475 का है। टीम को न केवल जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि अपना नेट रन रेट भी सुधारना होगा। गुजरात की बल्लेबाजी कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जॉस बटलर पर ही निर्भर है, अगर वे तीन विकेट जल्दी गिर गए तो टीम संकट में फंस जाती है। 

आज के मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी

इस तरह से देखें तो आज के मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी रह सकता है। लेकिन अहमदाबाद का ये स्टेडियम शुभमन गिल का भी पसंदीदा है, वे भी यहां खूब रन बनाते हैं। होम ग्राउंड का फायदा मिला और गिल का बल्ला चला तो क्या पता गुजरात की टीम बेंगलुरु पर जीत दर्ज कर ले। कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि आज का मुकाबला काफी रोचक होगा। 

यह भी पढ़ें 

रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन

ODI World Cup 2027: संजू सैमसन की होगी एक और टीम इंडिया में वापसी, जून में तीन वनडे मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल