आईपीएल में आज अहम मुकाबला खेला जाएगा। अब इस सीजन के दो ही मैच बचे हैं और खिताब जीतने की दावेदारी तीन टीमें हैं। आज दूसरा क्वालीफायर होना है। जो टीम जीतेगी वो फाइनल में जाएगी, जहां उसकी खिताबी भिड़ंत आरसीबी से होगी। इस बीच आपको जानना चाहिए कि आज मुल्लांपुर का मौसम कैसा रहेगा। साथ ही ये भी जान लीजिए कि अगर बारिश ने मैच खराब किया तो कौन सी टीम फाइनल में चली जाएगी।
आज क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स क बीच मुकाबला
गुजरात टाइटंस ने इस साल के आईपीएल में काफी अच्छा खेल दिखाया है। लीग चरण समाप्त होने पर टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर थी। इसलिए उसे क्वालीफायर 1 खेलने का मौका मिला। लेकिन वहां उसे आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था। चुंकि टॉप 2 टीमों को फाइनल में जाने के दो मौके मिलते हैं, इसलिए गुजरात टाइटंस की टीम आज फिर से मैदान में होगी। उधर एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को पीटकर आ रही है। यानी आज जो टीम जीती, वो फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का खेल खत्म हो जाएगा।
Image Source : india tvमुल्लांपुर में मौसम
मुल्लांपुर में हल्की बारिश की आशंका, हालांकि मैच में नहीं पड़ेगी बाधा
आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में मैच खेला जाएगा, जो कि एक हाईस्कोरिंग वेन्यू रहा है। यहां कई बार 200 से अधिक रन बने और चेज भी हुए हैं। हालांकि अब उतरी घास नहीं है, जो स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है। इस बीच मुल्लांपुर में आज के मौसम की बात की जाए तो हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इतनी बारिश शायद नहीं होगी कि मैच धुल जाए। जानकारी मिली है कि मैच से एक दिन पहले यानी गुरुवार को बादल छाए हुए थे और शाम को तेज हवा के कारण पिच ढकी हुई थी। इस बीच रात आठ से नौ बजे के करीब हल्की बारिश की आशंका है। लेकिन इससे मैच में बाधा शायद नहीं पड़ेगी।
मैच नहीं हुआ तो गुजरात टाइटंस की टीम खेलेगी फाइनल
इस बीच जैसा कि हमने आपको बताया कि आज बारिश की बहुत ज्यादा संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी मौसम का क्या भरोसा। अगर बारिश होती है तो कौन सी टीम फाइनल में जाएगी। दरअसल बीसीसीआई ने केवल फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। आज अगर बारिश बाधा डालती है तो गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल में चली जाएगी, क्योंकि नियमों के अनुसार जो टीम अंक तालिका में ऊपर होगी, उसे ही आगे जाने का मौका मिलेगा। यानी राजस्थान की टीम कतई नहीं चाहेगी कि आज बारिश हो और वो बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाए।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे होते, फिर कैसे राजस्थान रॉयल्स के पाले में आ गए
आईपीएल फाइनल से पहले बीसीसीआई का एक और फरमान, अब खिलाड़ी क्या नहीं कर पाएंगे
Latest Cricket News