1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे होते, फिर कैसे राजस्थान रॉयल्स के पाले में आ गए

वैभव सूर्यवंशी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे होते, फिर कैसे राजस्थान रॉयल्स के पाले में आ गए

 Published : May 29, 2026 01:03 pm IST,  Updated : May 29, 2026 01:16 pm IST

वैभव सूर्यवंशी जब नीलामी में आए और उन पर बोली लगनी शुरू हुई तो केवल दो टीमें मैदान में आईं। आखिर में केवल 1.10 करोड़ रुपये खर्च कर राजस्थान रॉयल्स ने बाजी अपने नाम कर ली।

वैभव सूर्यवंशी- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। हालांकि उनका ये दूसरा सीजन है। पहले सीजन में भी उन्होंने कमाल का खेल दिखाया था और छा गए थे, लेकिन इस उनकी चर्चा सबसे ज्यादा है। अब बाकी सभी टीमें सोच रही होंगी कि अगर उन्होंने वैभव को अपने पाले में कर लिया होता तो किस्मत ही बदल जाती। दरअसल जब आईपीएल नीलामी में वैभव का नाम पुकारा गया तो केवल दो ही टीमों ने उन पर बोली लगाई। लेकिन आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मार ली। 

दिल्ली कैपिटल्स ने भी लगाई थी वैभव सूर्यवंशी पर बोली

आईपीएल 2025 से पहले जब इसके लिए ऑक्शन हुआ तो वैभव सूर्यवंशी पहली बार इसमें आए। वैभव अनकैप्ड खिलाड़ी थे, इसलिए उनका बेस प्राइज केवल 30 लाख रुपये ही रखा गया था। उन पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने दूसरी बोली लगाई। इसके बाद काफी देर तक दोनों टीमें बोली लगाती रही, लेकिन तीसरी कोई टीम आई ही नहीं। देखते ही देखते ये बोली एक करोड़ तक जा पहुंची, जो दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ की बोली लगा दी। 

Vaibhav Sooryavanshi bidding
Image Source : INDIA TVवैभव सूर्यवंशी के लिए ऐसे लगी नीलामी में बोली

राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में मार ली बाजी

जब बोली 1.10 करोड़ की लगी तो दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पैर पीछे खींच ​लिए। ऐसा नहीं है कि दिल्ली को वैभव की प्रतिभा के बारे में पता नहीं था। दरअसल उनके पास पर्स कम बचा था। जब वैभव की बोली शुरू हुई तो दिल्ली कैपिल्स के पर्स में 2.25 करोड़ रुपये ही बचे थे। वहीं राजस्थान रॉयल्स के पास 3.50 करोड़ रुपये बाकी थे। तब तक दिल्ली 18 प्लेयर्स खरीद चुकी थी और राजस्थान के पास 16 खिलाड़ी थे। 2.25 करोड़ रुपये होने के कारण ही दिल्ली की टीम 1.10 करोड़ रुपये के बाद वैभव पर बोली नहीं लगा सकी और राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मार ली। अग​र दिल्ली के पास कुछ और पैसे होते तो क्या पता वैभव उनके लिए खेल रहे होते और टीम कहीं और होती। 

Vaibhav Sooryavanshi ipl
Image Source : INDIA TVवैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर

अब तक ऐसा रहा है वैभव का आईपीएल करियर

केवल 1.10 करोड़ रुपये में खरीद गए वैभव ने आईपीएल के अपने पहले सीजन में केवल 7 ही मैच खेले। उस दौरान ही उनका जलवा देखने के लिए मिल गया था। तब वैभव ने 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। उसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। लेकिन असली रूप उनका इस साल देखने को मिला है। वैभव ने इस साल 15 मैच खेलकर 680 रन बना दिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट अब बढ़कर 242.86 का हो गया है। साल साल वे एक शतक और चार अर्धशतक लगा चुके हैं। वे दो बार तो अपने शतक से कुछ ही रन से चूक गए थे। अब देखना होगा कि बचे हुए मैचों में वे कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

आईपीएल फाइनल से पहले बीसीसीआई का एक और फरमान, अब खिलाड़ी क्या नहीं कर पाएंगे

विराट कोहली को जब आया भयंकर गुस्सा, रवि शास्त्री ने जैसे तैसे रोका, सुनाई पूरी कहानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल