1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs RR Weather Report: क्या गुजरात वर्सेस राजस्थान मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

GT vs RR Weather Report: क्या गुजरात वर्सेस राजस्थान मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

GT vs RR Weather Report: आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। आइये जानते हैं कि इस मैच के दौरान अहमदाबाद के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

Narendra Modi Stadium- India TV Hindi
Image Source : AFP नरेंद्र मोदी स्टेडियम

GT vs RR Weather Report: IPL 2026 का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें इस सीजन एक-एक मैच खेल चुकी हैं। राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था। वहीं गुजरात की टीम को अपने पहले मैच पंजाब किंग्स के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। GT vs RR मैच से पहले फैंस की नजरें अहमदाबाद के मौसम पर रहने वाली है। फैंस ये जानना चाहते हैं कि गुजरात वर्सेस राजस्थान मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम कैसा रहने वाला है।

GT vs RR: कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

अहमदाबाद के मैदान पर यह इस सीजन का पहला मैच होगा। इस मैच से पहले हम आपको बताते हैं कि इस मैच में मौसम कैसा रहेगा। इस मैच के शुरू होने से पहले दिन में अहमदाबाद में मौसम गर्म और साफ रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिन भर धूप खिली रहेगी और तापमान लगभग 30°C होगा। पूरे दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है और मैच के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवा चलेगी।

मैच के दौरान अच्छा रहेगा अहमदाबाद का वेदर

मैच शुरू होने के वक्त यानी कि शाम 7:30 बजे तक आसमान साफ हो जाएगा और तापमान थोड़ा गिरकर 29°C हो जाएगा। इस दौरान हल्की हवाएं भी चलती रहेंगी। ऐसे में प्लेयर्स को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगा। जैसे-जैसे रात बढ़ेगी, तापमान धीरे-धीरे गिरकर रात 8:30 बजे 28°C और रात 9:30 बजे तक 27°C हो जाएगा। कुल मिलाकर, शाम के समय मौसम सुहावना और आरामदायक रहेगा। इसका मतलब साफ है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

GT vs RR: मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, आर साई किशोर, ईशांत शर्मा, लूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रविंद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, युधवीर। सिंह चरक, शुभम दुबे, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव

यह भी पढ़ें

लंदन शिफ्ट होने पर उठे सवाल, तो विराट कोहली ने दिया करारा जवाब, कहा- क्या मैं ओवरसीज प्लेयर हूं?

सुनील गावस्कर ने खोली CSK की पोल, बताया क्या है टीम की कमजोर कड़ी

Latest Cricket News