1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लंदन शिफ्ट होने पर उठे सवाल, तो विराट कोहली ने दिया करारा जवाब, कहा- क्या मैं ओवरसीज प्लेयर हूं?

लंदन शिफ्ट होने पर उठे सवाल, तो विराट कोहली ने दिया करारा जवाब, कहा- क्या मैं ओवरसीज प्लेयर हूं?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 04, 2026 11:07 am IST,  Updated : Apr 04, 2026 11:07 am IST

IPL 2026: विराट कोहली ने सीजन के पहले ही मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। अब कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक्शन में होंगे।

Virat Kohli - India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AFP

Virat Kohli: विराट कोहली IPL 2026 में एक बार फिर धमाल मचा रहे हैं। सीजन के पहले ही मैच में विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। अब विराट कोहली 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारी में जुटे हैं। इस मैच से पहले विराट कोहली का एक बड़ा बयान आया है, जिसमें उन्होंने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जो उन्हें अक्सर ट्रोल करते रहते हैं।

विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, विराट कोहली जब से लंदन शिफ्ट हुए हैं, तो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ओवरसीज प्लेयर कहकर ट्रोल करते रहते हैं, जिस पर अब किंग कोहली ने चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सीजन के पहले ही मैच में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले कोहली ने साफ कहा कि उन्हें नहीं पता लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं। आप ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछिए। वह ओवरसीज प्लेयर नहीं हैं... क्या वह ओवरसीज प्लेयर हैं? उनका यह जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोहली पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ लंदन में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। वह भारत में लगातार मिलने वाली लाइमलाइट से दूर रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं और बड़े टूर्नामेंट्स से पहले ही भारत लौटते हैं। हालांकि, इस बदलाव का उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है, जिसका सबूत उन्होंने IPL 2026 के पहले ही मैच में दे दिया।

कोहली ने बताया सफलता का राज

कोहली इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब बचाने के इरादे से उतरे हैं। पिछले सीजन में टीम ने पहली बार ट्रॉफी जीती थी और कोहली के लिए यह जीत खास मायने रखती है। अपनी सफलता के मंत्र पर बात करते हुए कोहली ने कहा कि जीत कड़ी मेहनत, त्याग और खेल के प्रति समर्पण का नतीजा होती है। यह एक तरह का इनाम होता है, जो बताता है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई। हार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन लगातार मेहनत के बाद मिली जीत आपको आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देती है।

यह भी पढ़ें:

CSK vs PBKS: अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद क्यों हार गई CSK, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

DC vs MI: दिल्ली का मौसम कर सकता है मुकाबले का मजा किरकिरा, मैच के दौरान ऐसी है वेदर रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल