1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली जगह

ODI और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली जगह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 13, 2026 04:08 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 04:09 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया है। सेलेक्टर्स ने जोफ्रा आर्चर को वनडे सीरीज में जगह दी है, वहीं टी20 सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है।

England Cricket Team- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : AP

इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज और ODI सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम में वापस लौट आए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर और जोश टंग को आराम दिया गया है। ये सभी तेज गेंदबाज इस सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ECB ने दिसंबर में साउथ अफ्रीका के टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए इन तेज गेंदबाजों को आराम देने का फैसला किया है।

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया है फुल स्ट्रेंथ टीम का चयन

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए, इंग्लैंड इस समय वनडे क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। इसी वजह से उन्होंने वनडे सीरीज के लिए अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम के लिए टीम का चयन है, जबकि टी20 सीरीज के लिए एक नई और युवा टीम का चयन किया है। आर्चर को पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए आराम दिया गया था। जैकब बेथेल जिन्हें जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगी थी वह पूरी तरह से ठीक होकर टीम में वापस आए हैं।

4 अनकैप्ड प्लेयर्स को टी20 टीम में मिली जगह

दूसरी तरफ इंग्लैंड की T20 टीम में चार ऐसे नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने इससे पहले एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, जिनमें थॉमस रेव और एडी जैक भी शामिल हैं जिन्हें पहली बार इंग्लैंड की टीम में बुलाया गया है। 18 साल के थॉमस रे इस टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं और उन्हें हाल ही में ECB का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। उन्होंने फरवरी में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम की कप्तानी करते हुए फाइनल तक पहुंचाया था। थॉमस रे और एडी जैक दोनों ही पिछले साल ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली इंग्लैंड लायंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल

इंग्लैंड की टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 7 नवंबर को पर्थ के वाका मैदान पर एक प्रैक्टिस मैच से होगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके मुकाबले 13 नवंबर (पर्थ), 15 नवंबर (एडिलेड) और 18 नवंबर (होबार्ट) को खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर को मेलबर्न से होगी और बाकी के मैच गोल्ड कोस्ट, ब्रिस्बेन, सिडनी और कैनबरा में खेले जाएंगे।

इंग्लैंड की वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टंग

इंग्लैंड T20I स्क्वॉड: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, थॉमस रेव, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता आईसीसी का बड़ा अवार्ड

मुंबई को जीत के बाद लगा बड़ा झटका, 19 साल का उप-कप्तान हुआ चोटिल, 3 मैच से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।