IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने इन स्टार प्लेयर्स को किया रिटेन, पर्स में बचे इतने करोड़
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने आगामी मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज और रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है। गुजरात अब तक एक बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रही है।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है लेकिन उन्होंने बड़े प्लेयर्स को रिटेन किया है।गुजरात ने ट्रेड के तहत शेरफेन रदरफॉर्ड को मुंबई इंडियंस को दे दिया था। वहीं उन्होंने महिपाल लोमरोर, करीम जानत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जी और कुलवंत खेजरोलिया को रिलीज करने का फैसला किया है।
इन प्लेयर्स को नहीं मिल रहे थे ज्यादा मौके
गुजरात के खेमे से खबर थी कि वह वॉशिंगटन सुंदर को ट्रेड कर सकती है। इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ है। टीम ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसमें साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर करीम जनत को रिलीज किया है। वहीं उन्होंने श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को भी बाहर किया है। ये सभी वो खिलाड़ी हैं जिन्हें खेलने के लिए ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे।
रिलीज किए गए प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जी, कुलवंत खेजरोलिया
इन प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजी ने जताया भरोसा
रिटेन किए गए प्लेयर्स की बात करें तो वहां फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे मैच विनर्स पर भरोसा जताया है। गेंदबाजी में उन्होंने कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे बॉलर्स पर भरोसा जताया है। मिडिल ऑर्डर में उनके पास राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स जैसे धाकड़ ऑलराउंडर मौजूद हैं। मिनी ऑक्शन के लिए गुजरात टाइटंस के पास अब 12.9 करोड़ का पर्स है।
रिटेन किए गए प्लेयर्स: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स
IPL 2025 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन
गुजरात ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। उसने 14 में से नौ मुकाबले लीग स्टेज में जीते थे लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहा और एलिमिनेटर में उनका सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। इसमें उसे मुंबई इंडियंस से 20 रन से हार मिली थी। इस टीम ने 2022 में पहले ही प्रयास में खिताब जीता था. फिर 2023 में उसे फाइनल में हार मिली थी।
यह भी पढ़ें:
मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, IPL 2026 के लिए पूरी तरह से बदलेगी टीम
IPL 2026 Retention Live: सामने आई रिटेंशन की लिस्ट, इन प्लेयर्स को किया गया रिटेन और रिलीज