मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी द्वारा रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। टीम ने कुल 9 प्लेयर्स को रिलीज किया है। इसमें अर्जुन तेंदुलकर शामिल हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। अब अगले सीजन में मुंबई की टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आएगी। टीम ने मुजीब उर रहमान और लिजाद विलियम्स जैसे प्लेयर्स को भी रिलीज कर दिया है। अब ऑक्शन के लिए मुंबई के पास 2.75 करोड़ रुपए बचे हुए हैं।
मुंबई से LSG की टीम में गए अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेंशन से पहले ही युवा अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर लिया। मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख रुपए में स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाए थे। अर्जुन ने मुंबई के लिए आईपीएल में कुल पांच मुकाबले ही खेले, जिसमें वह सिर्फ तीन विकेट ही हासिल कर पाए और उनके बल्ले से सिर्फ 13 रन ही निकले।
मुंबई ने शार्दुल ठाकुर को LSG के साथ किया ट्रेड
मुंबई इंडियंस की टीम ने शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस की टीम से ट्रेड किया है। वह निचले क्रम पर उतरकर विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर हैं। उन्हें स्क्वाड में शामिल करने के लिए मुंबई की टीम ने 2.6 करोड़ रुपए की रकम चुकाई है। इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है।
आईपीएल 2025 में क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में क्वालीफायर-2 तक का सफर तय किया था। तब मुंबई को पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लीग स्टेज में मुंबई ने कुल 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें से 8 में जीत हासिल की थी और 6 मैच हारे थे। 16 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट 1.142 रहा था।
मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट:
सत्यनारायण राजू, रीस टॉप्ली, केएल श्रीजिथ, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब, मुजीब उर रहमान, लियाज विलियम्स, विगनेश पुथुर।
यह भी पढ़ें:
CSK ने इस स्टार खिलाड़ी से तोड़ा नाता, जारी कर दी रिटेन और रिलीज हुए प्लेयर्स की लिस्ट
IPL 2026 Retention Live: सामने आई रिटेंशन की लिस्ट, इन प्लेयर्स को किया गया रिटेन और रिलीज