वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने DLS नियम के तहत न्यूजीलैंड को 4 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी की और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने 10 ओवर में सिर्फ 30 रन खर्च किए और इस दौरान 4 विकेट लेने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर फेंके। मैच खत्म होने के बाद गुरनूर ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय कप्तान शुभमन गिल और टीम मैनेजमेंट को दिया है। उन्होंने कहा कि कप्तान और कोच के लगातार समर्थन और पॉजिटिव माहौल की वजह से उन्हें खुलकर गेंदबाजी करने का पूरा मौका मिला।
गुरनूर बरार ने टीम मैनेजमेंट को लेकर क्या कहा?
दूसरे वनडे मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरनूर बरार ने बताया कि टीम मैनेजमेंट और कप्तान ने हमेशा तेज गेंदबाजों को अपनी ताकत पर भरोसा रखने और बिना किसी डर के खुलकर गेंदबाजी करने के लिए कहा है, चाहे हालात कैसे भी हों। बरार ने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए टीम का यह पॉजिटिव माहौल और लगातार मिलने वाला सपोर्ट बहुत मायने रखता है। भारत में भी उन्हें यही समझाया गया था कि सही लेंथ पर गेंदबाजी करते रहें और न्यूजीलैंड आने के बाद भी कप्तान ने उनसे खुलकर कहा कि चौका या छक्का लगने की चिंता मत करो, बस खुलकर अपनी ताकत से गेंदबाजी करो। इसी भरोसे की वजह से वह आज इतना शानदार प्रदर्शन कर पा रहे हैं।
गुरनूर बरार ने की शुभमन गिल की तारीफ
गुरनूर से इस दौरान कप्तान शुभमन गिल द्वारा दिखाए गए भरोसे के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में तेज गेंदबाज ने कहा कि कप्तान हर खिलाड़ी का एक जैसा समर्थन करते हैं। यहां किसी को भी सिर्फ एक मैच या प्रदर्शन के आधार पर नहीं परखा जाता है। असली मायने इस बात के रखते हैं कि आप कितनी मेहनत कर रहे हैं, आपकी ट्रेनिंग किस दिशा में जा रही है और आप खुद को कितना बेहतर बना रहे हैं। शुभमन खुद भी ऐसे ही हैं उनमें हमेशा बेहतर करने और टीम को जिताने की भूख रहती है। वे लगातार सभी से अपनी प्लान शेयर करते हैं और सब मिलकर आगे बढ़ते हैं।
यह भी पढ़ें
डेरिल मिचेल ने रच दिया नया इतिहास, अर्धशतक लगाकर ध्वस्त किया 27 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी SMAT में क्यों सिर्फ एक मैच में करेंगे कप्तानी? जानिए क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण
Latest Cricket News