A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 9 चौके-15 छक्के, रवांडा के बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, जड़ दिया T20I का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

9 चौके-15 छक्के, रवांडा के बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, जड़ दिया T20I का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

Hamza Khan: रवांडा के हमजा खान ने 24 मई को गैबोरोन में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका रीजनल क्वालीफायर में आइवरी कोस्ट के खिलाफ मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 15 छक्के लगाए।

Hamza Khan- India TV Hindi
Image Source : X@ICC हमजा खान

Hamza Khan: रवांडा के बल्लेबाज हमजा खान ने 24 मई को गैबोरोन में खेले गए एक मैच में आइवरी कोस्ट के खिलाफ मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 65 गेंदों में नाबाद 164 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी को मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक माना जा रहा है। अपनी इस पारी के दौरान हमजा ने 9 चौके और 15 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 252.30 का रहा।

आरोन फिंच के नाम है सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड फिंच के नाम है। उन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 172 रनों की पारी खेली थी। वहीं साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए हजरतुल्लाह जजई ने नाबाद 162 रन की पारी खेली थी। उनकी ये पारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। अपनी 164 रनों की शानदार पारी के साथ हमजा खान ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई को पीछे छोड़ दिया है। वे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच से पीछे रह गए हैं।

मेंस टी20 इंटरनेशनल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) बनाम 172 जिम्बाब्वे 2018
  • हमजा खान (रवांडा) 164* बनाम आइवरी कोस्ट 2026
  • हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान) 162* बनाम आयरलैंड 2019
  • मोहम्मद इहसान (स्पेन) 160 बनाम क्रोएशिया 2025
  • आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 156 बनाम इंग्लैंड 2013

रवांडा की टीम ने 271 रनों से जीता मुकाबला

हमजा ने अपनी इस पारी के दौरान मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए। पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर तक उन्होंने हर समय गेंदबाजों पर अपना दबदबा बना कर रखा था। हमजा की इस शानदार पारी के बदौलत रवांडा की टीम इस मुकाबले में 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाने में कामयाब रही। यह मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सातवां सबसे बड़ा स्कोर है। आपको बता दें कि रवांडा के विशाल स्कोर के जवाब में आइवरी कोस्ट की पूरी टीम सिर्फ 17 रन पर सिमट गई। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के इतिहास में अब तक का पांचवां सबसे छोटा स्कोर है। इस तरह रवांडा ने इस मुकाबले को 271 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। यह मेंस T20I मैचों में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

यह भी पढ़ें

MI vs RR मैच के आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, नो बॉल डालना शार्दुल को पड़ा महंगा

IPL 2026: प्लेऑफ के लिए चौथी टीम का भी हुआ फैसला, SRH का राजस्थान रॉयल्स से होगा एलिमिनेटर में सामना

Latest Cricket News