1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs RR मैच के आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, नो बॉल डालना शार्दुल को पड़ा महंगा

MI vs RR मैच के आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, नो बॉल डालना शार्दुल को पड़ा महंगा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 24, 2026 06:08 pm IST,  Updated : May 24, 2026 06:11 pm IST

Jadeja-Shardul Video: आईपीएल 2026 का 69वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस में राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर में काफी ड्रामा देखने को मिला।

Ravindra Jadeja-Shardul Thakur Video- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा-शार्दुल ठाकुर Image Source : PTI/AP

Jadeja-Shardul Video: IPL 2026 में लीग स्टेज का 69वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने मुंबई के सामने बड़ा टारगेट रखा है। इस मुकाबले में राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर में जमकर ड्रामा देखने को मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आखिरी ओवर में जडेजा और शार्दुल के बीच हुई नोक-झोंक

मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी का आखिरी ओवर शार्दुल ठाकुर फेंक रहे थे। उन्होंने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर स्लोअर बॉल डालकर रवींद्र जडेजा को कैच आउट करवाया। जडेजा को आउट करने के बाद उन्होंने शार्दुल ने मजाकिया अंदाज में उनके सामने जाकर इसका जश्न मनाया, लेकिन उसी वक्त अंपायर ने नो बॉल का इशारा करके शार्दुल और मुंबई इंडियंस के खुशियों पर पानी फेर दिया। वहीं जब नो बॉल का इशारा मिलने के बाद जडेजा मैदान पर वापस आए तो उन्होंने भी शार्दुल को खूब चिढ़ाया। ये सिलसिला इसके बाद भी जारी रहा।

शार्दुल ने फेंका महंगा ओवर

शार्दुल ठाकुर को वो एक नो बॉल डालना काफी महंगा पड़ा। दरअसल उस नो बॉल के बाद अगली फ्री हिट गेंद पर रवींद्र जडेजा ने चौका जड़ दिया। इसके अगली गेंद पर भी जडेजा ने चौका लगाया। जडेजा के इन दो चौकों की बदौलत राजस्थान इस मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहा। शार्दुल के आखिरी ओवर में कुल 14 रन आए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 41 रन लुटाए और साथ ही में दो विकेट अपने नाम किए। शार्दुल ने जोफ्रा आर्चर और शुभम दुबे को पवेलियन भेजा।

RR ने मुंबई के सामने रखा 206 रन का टारगेट

मुंबई और राजस्थान के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का टारगेट रखा है। राजस्थान के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन ध्रुव जुरेल ने बनाए, उन्होंने 26 बॉल पर 38 रन की पारी खेली। वहीं जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 27 रन बनाए। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi: मस्ट विन मैच में वैभव हुए फ्लॉप, नहीं छू सके 600 रनों का आंकड़ा

Kolkata Weather Today: क्या KKR vs DC मैच में बारिश बनेगी विलेन? मैच के दौरान कैसा है कोलकाता का वेदर फोरकास्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल