1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Kolkata Weather Today: क्या KKR vs DC मैच में बारिश बनेगी विलेन? मैच के दौरान कैसा है कोलकाता का वेदर फोरकास्ट

Kolkata Weather Today: क्या KKR vs DC मैच में बारिश बनेगी विलेन? मैच के दौरान कैसा है कोलकाता का वेदर फोरकास्ट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 24, 2026 05:13 pm IST,  Updated : May 24, 2026 05:15 pm IST

Kolkata Weather Today: IPL 2026 का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ईडन गार्डन्स कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान कोलकाता का मौसम कैसा रहेगा यहां उसकी जानकारी दी गई है।

Eden Gardens Kolkata Weather- India TV Hindi
ईडन गार्डन्स Image Source : PTI

Kolkata Weather Today: IPL 2026 का आखिरी लीग मैच 24 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है। इस मैदान पर पिछला मैच KKR और MI के बीच खेला गया, उस मुकाबले में कुछ देर के लिए बारिश की वजह से खेल को रोका गया था। ऐसे में फैंस के मन में इस बात को लेकर चिंता है कि क्या KKR vs DC मैच में भी बारिश खलल डालेगी।

KKR vs DC मैच के दौरान कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम?

Accuweather के मुताबिक मैच के दौरान कोलकाता का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मुकाबले के दौरान ह्युमिडिटी 77-90 के बीच रहने का अनुमान है, जिससे मौसम कुछ हद तक उमस भरा हो सकता है। दिन के समय बारिश की संभावना नहीं है। वहीं रात में भी बारिश होने के आसार नहीं है। आज के दिन कोलकाता का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 30°C रहने की संभावना है। चूंकि मैच के दौरान बारिश होने की संभावना ना के बराबर है और फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

कोलकाता और मुंबई के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी बारिश

कोलकाता और मुंबई के बीच खेले गए पिछले मैच में भी मुकाबले से पहले बारिश होने की संभावना नहीं थी। लेकिन पहली पारी में 8 ओवर का खेल खत्म होने के बाद बारिश आई थी, जिस वजह से काफी देर तक खेल रुका रहा था। ऐसे में अब इस मैच में बारिश होती है या नहीं ये तो आने वाले वक्त के साथ पता चलेगा।

प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है KKR

कोलकाता और दिल्ली के बीच खेले जाने वाले मैच की बात करें तो KKR फिलहाल प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। लेकिन आज के दिन के पहले मुकाबले में राजस्थान की टीम अगर मुंबई को हरा देती है तो फिर RR प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और केकेआर की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। वहीं अगर दिन के मैच में राजस्थान रॉयल्स को हार मिलती है तो उस स्थिति में केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

यह भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह के साथ IPL इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा, विकेट के कॉलम में पड़ गया सूखा

Vaibhav Sooryavanshi: मस्ट विन मैच में वैभव हुए फ्लॉप, नहीं छू सके 600 रनों का आंकड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल