Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच का जीतना राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद जरूरी है। मुंबई को इस मैच में हराकर राजस्थान की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है। मुकाबले की बात करें तो वहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और उन्होंने RR को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत नहीं मिली।
MI के खिलाफ नहीं चला वैभव का बल्ला
राजस्थान की टीम को इस मैच में अपने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन दोनों ने ही उन्हें निराश किया। जायसवाल को इस मैच में अच्छी शुरुआत भी मिल चुकी थी, लेकिन इसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। वह 17 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अगर बात करें वैभव सूर्यवंशी की तो उन्होंने इस मैच में सभी को काफी निराश किया। वह 6 बॉल पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उनके बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं आई।
600 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए वैभव
वैभव सूर्यवंशी के पास इस मुकाबले में एक बड़ी पारी खेलकर जारी सीजन में 600 रन का आंकड़ा पूरा करने का मौका था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे। इस मैच से पहले तक वह 13 मैचों में 579 रन बना चुके थे, ऐसे में उनको 600 रन का आंकड़ा पार करने के लिए सिर्फ 21 रन की जरूरत थी लेकिन वह 4 रन बनाकर आउट हुए और अपने रनों के आंकड़े को 583 तक ही पहुंचा सके। अगर राजस्थान यहां से प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब होती है तो फिर उस स्थिति में वैभव के पास 600 का आंकड़ा पूरा करने का मौका होगा।
पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है RR
मुंबई और राजस्थान के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां राजस्थान की टीम ने अपने प्लेइंग XI में 3 बदलाव किए थे। टीम में रेगुलर कप्तान रियान पराग, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की वापसी हुई है। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो वह राजस्थान की टीम फिलहाल 13 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें
जसप्रीत बुमराह के साथ IPL इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा, विकेट के कॉलम में पड़ गया सूखा
रोहित शर्मा का बड़ा सपना, भारत को वर्ल्ड क्रिकेट का पावरहाउस बनाना