इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया था, लेकिन तीन मैचों की वनडे सीरीज के स्क्वाड की घोषणा नहीं की गई थी। इसके पीछे कुछ अहम खिलाड़ियों की फिटनेस एक बड़ा कारण थी। अब भारतीय टीम को एक बड़ा झटका स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के रूप में लगा है जो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के स्क्वाड में जगह मिली थी लेकिन पीठ में ऐंठन की समस्या के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा था। ऐसे में इंग्लैंड दौरे के लिए उनकी वापसी को लेकर उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन एक नई चोट के चलते अब वह स्क्वाड चुने जाने से पहले ही बाहर हो गए हैं।
पैर में खिंचाव की समस्या के चलते हुए हार्दिक बाहर
बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे स्क्वाड का चयन करने से पहले हार्दिक पांड्या और विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट लेने का फैसला लिया, जिसमें 22 जून को COE में दोनों को अपनी फिटनेस साबित करनी थी, लेकिन उससे पहले ही हार्दिक अनफिट हो गए। समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पांड्या को पहले पीठ में ऐंठन की समस्या हुई थी और फिर अब पैर में खिंचाव के कारण भारतीय टीम में उनकी वापसी में देरी देखने को मिल रही है। मुंबई इंडियंस के साथ IPL 2026 के खत्म होने के बाद हार्दिक ने पीठ में ऐंठन की समस्या के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिपोर्ट किया था। वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या एक अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं ऐसे में उनका बाहर होना किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
नितीश रेड्डी को मिल सकता है खुद को साबित करने का मौका
हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद अब इंग्लैंड के हालात को देखते हुए तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की भूमिका में नितीश रेड्डी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। नितीश रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह गेंद से अधिक कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके। ऐसे में प्लेइंग 11 में उनको लेकर कप्तान का अधिक विश्वास देखने को नहीं मिल रहा है। भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी तो वहीं इसके बाद उसे 14 जुलाई से मेजबान टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है जिसको लेकर सभी की नजरें सबसे ज्यादा हैं।
ये भी पढ़ें
महारिकॉर्ड की दहलीज पर टीम इंडिया! अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करते ही कर लेगी न्यूजीलैंड की बराबरी
इंग्लैंड सीरीज से पहले होगा विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट, इस दिन पहुंचेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Latest Cricket News