भारतीय क्रिकेट टीम ने ओमान के खिलाफ 21 रनों से मैच जीता और शानदार तरीके से सुपर-4 में जगह बनाई है। ओमान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 188 रन बनाए। इसके बाद ओमान की टीम सिर्फ 167 रनों पर सिमट गई। अब भारतीय टीम का सुपर-4 में पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को होगा। लेकिन इससे पहले ही हार्दिक पांड्या को ओमान के खिलाफ हुए मैच के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।
असिस्टेंट दयानंद गरानी ने हार्दिक पांड्या को पहनाया मेडल
ओमान के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक पांड्या को भारतीय ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है। उन्हें खास मेडल ट्रेनिंग असिस्टेंट दयानंद गरानी ने दिया और कहा कि सबकी शान और सबका मान हार्दिक को यह मेडल जाता है। हार्दिक ने कहा कि हमारी टीम अच्छी है। सभी साथ आए और अपना रोल निभाया। इसके बाद हार्दिक ने दयानंद को मेडल वापस दिया और कहा कि मेरी तरफ से मेडल तुम ही रखोगे। तुम लोग फील्डिंग में जो मेहनत करवाते हो। यह उसके लिए है।
ओमान के खिलाफ मैच में हासिल किया एक विकेट
हार्दिक पांड्या ओमान के खिलाफ मैच में नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े थे। तब संजू सैमसन ने स्ट्रोक मारा। तभी हार्दिक रन लेने के लिए आगे निकले गए और गेंद ओमान के गेंदबाज के हाथ से लगकर स्टंप से लग गई। इस तरह से वह मैच में अनोखे तरीके से रन आउट हो गए। वह मैच में एक गेंद में सिर्फ एक रन बना सके। वहीं इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने पूरे चार ओवर किए और 26 रन देकर एक विकेट चटकाया।
हार्दिक ने फील्डिंग में किया था कमाल
भारत के खिलाफ एक समय ओमान की टीम अच्छी स्थिति में लग रही थी। जब आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा अच्छी बैटिंग कर रहे थे। फिर हर्षित राणा की गेंद पर हार्दिक ने आमिर का बेहतरीन कैच पकड़ा, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। आमिर उस समय 64 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद ओमान की बल्लेबाजी बिखर गई और टीम 167 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़ें:
IND vs PAK मैच में कौन होगा मैच रेफरी? मैच ऑफिशियल्स को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान सूर्या देंगे इन प्लेयर्स को जगह?
Latest Cricket News