1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर ने WPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ बनी नंबर-1 भारतीय

हरमनप्रीत कौर ने WPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ बनी नंबर-1 भारतीय

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का आगाज भले ही उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला, लेकिन उनकी कप्तान हरमनप्रीत कौर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने में जरूर कामयाब रही।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : PTI हरमनप्रीत कौर

महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज 9 जनवरी से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के बीच खेले गए मुकाबले के साथ हो गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम को तीन विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रही, जिसमें वह अब WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

हरमनप्रीत कौर ने शेफाली वर्मा को छोड़ा पीछे

WPL में अब तक मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर खेलने वाली हरमनप्रीत कौर का बल्ले से भी कमाल देखने को मिला है, जिसमें चौथे सीजन के पहले मुकाबले में भले ही वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के खिलाफ 17 गेंदों में 20 रनों की पारी ही खेल पाई लेकिन उन्होंने शेफाली वर्मा को जरूर पीछे छोड़ दिया। हरमनप्रीत कौर अब WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, तो वहीं वह WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब चौथे नंबर पर हैं, जिसमें उनसे आगे नताली सिवर ब्रंट, एलिस पेरी और मेग लैनिंग का नाम है। हरमनप्रीत कौर ने अब तक WPL में कुल 28 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 39.59 के औसत से 871 रन देखने को मिले हैं। वहीं शेफाली वर्मा को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 27 मैचों में खेलते हुए 865 रन बनाए हैं।

WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी

  • हरमनप्रीत कौर - 871 रन
  • शेफाली वर्मा - 865 रन
  • स्मृति मंधाना - 664 रन
  • ऋचा घोष - 631 रन
  • जेमिमा रोड्रिग्ज - 507 रन

WPL के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार दिखा ऐसा नजारा

महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का पहला मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें मुकाबले का परिणाम आखिरी गेंद पर जाकर हासिल हुआ और आरसीबी महिला टीम 3 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। WPL के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर टारगेट को हासिल किया है। इससे पहले साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तो वहीं साल 2024 में मुंबई इंडियंस ने ये कारनामा किया था।

ये भी पढ़ें

आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस कैसे हार गई जीता हुआ मैच, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताई बड़ी गलती

तमीम इकबाल को बता दिया भारतीय एजेंट, अब आपस में लड़ने में लगे बांग्लादेशी

Latest Cricket News