1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस कैसे हार गई जीता हुआ मैच, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताई बड़ी गलती

आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस कैसे हार गई जीता हुआ मैच, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताई बड़ी गलती

 Published : Jan 09, 2026 11:53 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 06:28 am IST

आरसीबी के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को 18 रन बनाने थे, लेकिन नेट सेवियर ब्रंट आखिरी ओवर में अच्छा नहीं कर पाई और टीम को मैच में शिकस्त मिली।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : WPL WEBSITE SCREEN GRAB

WPL 2026 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को आरसीबी से तीन विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे। इसके बाद आरसीबी ने नादिन डि क्लार्क की बदौलत टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब खेल दिखाया था। एक समय टीम ने 65 रनों पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे, जिससे उसकी हार निश्चित लग रही थी, लेकिन नादिन कुछ और ही सोचकर मैदान में आई थीं। उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की और टीम को आखिरी ओवर में मैच जिता दिया। मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ी बात कही है।

आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 18 रन

आरसीबी की टीम को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 18 रनों की जरूरत थी। तब मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी नेट सेवियर ब्रंट ने संभाली थी। उन्होंने पहली दो गेंदों में कोई रन भी नहीं दिया, लेकिन इसके बाद वह अपनी लय से भटकी हुई नजर आईं। नादिन डि क्लार्क ने फिर छक्का, चौका, छक्का और चौका लगाकर आरसीबी को मैच में विजेता बना दिया।

आखिरी ओवर में नहीं फेंकी एक भी अच्छी गेंद: हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम जानते हैं कि नादिन डि क्लार्क के पास आखिरी ओवर में जितने भी रन चाहिए, उतने बनाने की क्षमता है। लेकिन मुझे लगता है कि हमने आखिरी ओवर में एक भी अच्छी गेंद नहीं फेंकी, जिसकी जरूरत थी। कभी-कभी ऐसा होता है। हमने उसे दो-तीन मौके दिए और जब आप किसी खिलाड़ी को मौके देते रहते हैं, तो वे मजबूती के साथ वापस आते हैं। हमें कुछ मौके मिले थे, लेकिन हमने उन्हें गंवा दिया।

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मुझे लगता है कि आखिरी ओवर में एक अच्छी गेंद - बस इतना ही। नहीं तो हम गेम में थे। हमने यह मैच जीतने के लिए वह सब कुछ किया जो जरूरी था। सिर्फ उस आखिरी ओवर के। अगर हम एक अच्छी गेंद फेंक पाते, तो हम मैच जीत सकते थे। WPL में हमें हमेशा ऐसे मैच मिलते हैं और हम जानते हैं कि अगर हम इस गेम के बारे में सोचते रहेंगे, तो यह कल हमारे काम नहीं आएगा। हमें इस मैच से सीखने और अगले मैच में बेहतर कैसे कर सकते हैं। इसके बारे में सोचने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:

65 रन पर गिरे 5 विकेट, फिर इस खिलाड़ी ने मुंबई के जबड़े से खींच ली जीत, चेज कर लिया 150+ का टारगेट

BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण से की खास मीटिंग, बैठक के बाद क्या बोले सचिव देवजीत सैकिया?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल