1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण से की खास मीटिंग, बैठक के बाद क्या बोले सचिव देवजीत सैकिया?

BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण से की खास मीटिंग, बैठक के बाद क्या बोले सचिव देवजीत सैकिया?

 Written By: Govind Singh
 Published : Jan 09, 2026 10:46 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 12:01 am IST

बीसीसीआई के अधिकारियों ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ मुंबई में बैठक की। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभी कई पद खाली हैं और अब BCCI का ध्यान उन्हें भरने पर है।

vvs laxman- India TV Hindi
बीसीसीआई की बैठक में मौजूद वीवीएस लक्ष्मण Image Source : @LONSAIKIA X

BCCI के टॉप अधिकारियों ने मुंबई में एक बैठक की। इसमें बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और सीओई क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद थे। इस बैठक में बीसीसीआई के अधिकारियों ने बेंगलुरु में मौजूद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कामकाज का जायजा लिया। इसके अलावा इस मुद्दे पर भी चर्चा की भारत-ए और भारतीय अंडर-19 टीमों के दौरे एक साथ ना हो। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभी कई पद खाली पड़े हुए हैं। इसमें शिक्षा और खेल विज्ञान प्रमुख का पद शामिल है।

देवजीत सैकिया ने कही ये बात

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हमने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिक्त पदों पर बात की और जल्दी ही भर्ती प्रोसेस शुरू करने का फैसला लिया। दुनिया भर में तकनीकी स्टाफ की कमी है लेकिन हम जल्दी से जल्दी इन पदों पर नियुक्तियां करेंगे। सीओई की तैयारियों और कामकाज की समीक्षा का भी यह सही समय था। वहां तीन मैदानों पर मैच हो रहे हैं जिसमें विजय हजारे ट्रॉफी के मैच शामिल हैं। हमने यह भी बात की कि आगे ए टीमों के दौरों का कार्यक्रम कैसा होना चाहिए।

ए-टीमों का दौरा भविष्य के प्लेयर्स के लिए जरूरी: सैकिया

देवजीत सैकिया ने कहा कि कई बार ए टीम और सीनियर टीम एक ही समय पर साथ में दौरे पर होती हैं। हमें यह तय करना होगा कि ऐसा नहीं हो। ए टीमों का दौरा भविष्य के प्लेयर्स के लिए बहुत जरूरी है। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप में उसके मैच भारत से बाहर करवाए जाने का ICC से पत्र लिखकर अनुरोध किया है लेकिन सैकिया ने बताया कि इस बारे में कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह बैठक सीओई और दूसरे क्रिकेट के मुद्दों पर थी। उस मुद्दे पर बात करना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस पर आखिरी फैसला आईसीसी को लेना है।

मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हुआ बवाल

बीसीसीआई के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिया दिया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हरकत में आया और उसने आईसीसी को दो पत्र लिखे, जिसमें उनसे सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच भारत से बाहर करवाने का अनुरोध किया, जिसे आईसीसी की तरफ से नकारा जा चुका है। इसके अलावा बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के मैचों के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब इस टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान, 35 साल के खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

ODI सीरीज से पहले ही इन 2 भारतीय खिलाड़ी का मुरीद हुआ कीवी प्लेयर, तारीफ में कही ऐसी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल