1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर के पास टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने का मौका, 200 T20I मैच खेलने वाली बनेंगी पहली खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर के पास टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने का मौका, 200 T20I मैच खेलने वाली बनेंगी पहली खिलाड़ी

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल में 197 मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30.18 के औसत से 4075 रन आए हैं।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : ANI हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur: ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने वाला है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वह टी20 इंटरनेशनल (मेंस और वुमेंस) में 200 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन सकती हैं। वह अपने करियर में अभी तक 197 मैच खेल चुकी हैं और आगामी टी20 वर्ल्ड कप में वह अगर 3 मैच और खेलती हैं तो वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम लेंगी। मेंस और वुमेंस T20I में कोई भी खिलाड़ी अभी तक इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाया है।

वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में किसने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच?

वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी की बात करें तो हरमनप्रीत कौर के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स का नाम है। वह अपने करियर में अभी तक 183 मैच खेल चुकी हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 4720 रन आए हैं। वहीं इंग्लैंड की डेनियल वॉट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने अभी तक 180 मैच खेले हैं और वहां 3369 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी 174 मैच खेलकर चौथे नंबर पर और भारत की स्मृति मंधाना 166 मुकाबले खेलकर पांचवें नंबर पर हैं।

वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी

  • हरमनप्रीत कौर- 197 मैच
  • सूजी बेट्स- 183 मैच
  • डेनियल वॉट- 180 मैच
  • एलिस पेरी- 174 मैच
  • स्मृति मंधाना- 166 मैच

अपने करियर का 10वां टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगी हरमनप्रीत

हरमनप्रीत कौर की बात करें तो 2009 से लेकर अभी तक सभी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी हैं। यह हरमन के करियर का 10वां टी20 वर्ल्ड कप होगा। वह अपने करियर में अभी तक 39 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेल चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 33 पारियों में 25.03 के औसत से 726 रन आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में हरमन के नाम एक शतक भी दर्ज है। इस टूर्नामेंट में उनका हाईएस्ट स्कोर 103 रन का रहा है।

इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया को मिली हार

भारतीय महिला टीम की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, इस सीरीज में उनकी टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के पहले मैच में हरमनप्रीत को आराम दिया गया था। दूसरे मैच में उन्होंने वापसी की और 26 रन बनाए। तीसरे टी20 मैच की बात करें तो वहां भारतीय महिला टीम की कप्तान ने नाबाद 56 रन जरूर बनाए लेकिन वहां टीम को हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान ने गिरते-पड़ते जीता तीसरा ODI, 158 रन बनाने में छूट गए टीम के पसीने

PAK vs AUS मैच की पिच को लेकर मचा बवाल, शाहीन ने रिपोर्टर्स से कहा- हर टीम अपने हिसाब से पिच तैयार करती है

Latest Cricket News