इंग्लैंड की टीम इन दिनों टी20 और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 नवंबर से होगी और उससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बड़ा बयान दिया है। अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हैरी ब्रूक का लक्ष्य अपनी टीम को दुनिया की सबसे फिट और मजबूत टीमों में से एक बनाना है। पिछले साल जब वे एशेज के लिए आए थे, तो मीडिया और अखबारों का काफी दबाव था, लेकिन इस बार माहौल बिल्कुल शांत है और टीम बिना किसी दबाव के अपनी तैयारी में जुटी है।
ट्राई सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन रहा था खराब
इंग्लैंड टीम बिना किसी बाहरी शोर के 13 नवंबर को ऑप्टस स्टेडियम में होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी शांति से कर पा रही है, जैसा पिछले एशेज दौरे के दौरान हुआ था। नए कप्तान हैरी ब्रूक के आने से इंग्लैंड की वनडे टीम में नया जोश आया था, लेकिन पाकिस्तान में हुई ट्राई सीरीज के खराब प्रदर्शन के बाद टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वे मेजबान टीम और श्रीलंका के खिलाफ चार में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाए थे। इस ट्राई सीरीज में ब्रूक ने दोहरा शतक भी लगाया था।
वनडे सीरीज से पहले वॉर्म-अप मैच खेलेगी इंग्लैंड की टीम
पिछली गलतियों से सीखते हुए इंग्लैंड की टीम इस बार शनिवार को पर्थ के रिनोवेट किए गए वाका ग्राउंड पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वार्म-अप मैच खेलेगी। कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि यहां की पिच का बाउंस और रफ्तार ओप्टस स्टेडियम जैसी ही है, जो पिछले दौरे के मुकाबले बहुत बेहतर तैयारी का मौका दे रही है। पिछली एशेज सीरीज के दौरान हुई आलोचनाओं को पीछे छोड़ते हुए, इंग्लैंड की टीम अब अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग पर पूरा ध्यान दे रही है, ताकि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले वे अपनी सभी कमियों को सुधार सकें।
इंग्लैंड टीम को लेकर हैरी ब्रूक ने दिया बड़ा बयान
हैरी ब्रूक का कहना है कि उनका ध्यान इस वक्त इस बात पर है कि इंग्लैंड की टीम दुनिया की सबसे फिट और मजबूत टीमों में से एक बने, ताकि वे पूरे वर्ल्ड कप के दौरान अपना दबदबा बना सकें। मैच में हार-जीत तो हमारे हाथ में नहीं होती और इसकी कोई गारंटी नहीं है, लेकिन मैदान के बाहर की तैयारी पूरी तरह हमारे कंट्रोल में होती है। हम अपनी बेहतर तैयारी से मैच जीतने में बहुत मदद कर सकते हैं।
इंग्लैंड टीम के सामने अभी टीम चुनने को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। पिछले दस सालों से टीम के मुख्य स्पिनर और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आदिल रशीद को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में मौका नहीं मिला था। कप्तान हैरी ब्रूक ने बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को प्राथमिकता द, जिन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाने की रेस को और दिलचस्प बना दिया है।
यह भी पढ़ें
फ्री में कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे लाइव, ये है सबसे आसान तरीका
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 134 की स्ट्राइक रेट से बनाए 70 रन, लगाए 11 चौके-छक्के, भारत को मिली जीत
Latest Cricket News