1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हिटमैन एक और सेंचुरी से चूके, करीब सात साल बाद रोहित शर्मा के साथ हो गया धोखा

हिटमैन एक और सेंचुरी से चूके, करीब सात साल बाद रोहित शर्मा के साथ हो गया धोखा

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे तीसरे वनडे में 92 के स्कोर पर आउट हो गए और अपने शतक से महज आठ रन से चूक गए। वे अब भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में नर्वस 90s का शिकार होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

rohit sharma- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा

पूरी दुनिया में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अपना एक और शतक पूरा करने से चूक गए। वे अपना शतक करने से केवल आठ रन पहले 92 के स्कोर पर आउट हो गए। रोहित ने भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। रोहित करीब सात साल बाद नर्वस 90s का शिकार बने हैं। इस बीच रोहित अब भारत के लिए नर्वस 90s पर आउट होने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर का नाम पहले नंबर पर था। 

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेली 85 बॉल पर 92 रनों की पारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 85 बॉल पर 92 रनों की पारी खेली। रोहित इस दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने वाले ओपनर भी बन गए हैं। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित फिर से भारत के लिए शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज करने के लिए आए थे। हालांकि तीसरे ही ओवर में कप्तान गिल आउट हो गए और इसके बाद अगली ही बॉल पर विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। केवल चार रन के स्कोर पर भारत के दो विकेट गिर चुके थे, तब रोहित ने रुतुराज गायकवाड के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। शुभमन गिल एक और कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। 

रुतुराज गायकवाड के साथ मिलकर की 100 से अधिक रनों की साझेदारी

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रुतुराज गायकवाड के साथ मिलकर 100 से अधिक रनों की साझेदारी की। जब वे आउट हुए तब तक भारत का स्कोर 141 रन हो चुका था। इससे पहले रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2019 में 90 पर आउट हुए थे। तब मैच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा था, उसके बाद अब जाकर रोहित वनडे में 90 रन पूरे करने और शतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। रोहित अब तक अपने करियर में सातवीं बार 90 पर आउट हुए हैं। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में 90s पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने

खास बात ये है कि वे अब भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में 90s पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे आज यानी मैच के दिन 39 साल और 156 दिन के हो गए हैं। इससे पहले साल 2011 में सचिन तेंदुलकर 38 साल और 212 दिन की उम्र में 90s पर आउट हुए थे। उनसे भी पहले ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था। वे साल 1987 में 37 इस साल और 246 दिन की उम्र में 90s पर आउट हुए थे। 

यह भी पढ़ें 

रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया ​सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे ओपनर

भारत और पाकिस्तान ने मिलकर रच दिया इतिहास, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ कारनामा

Latest Cricket News