1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और पाकिस्तान ने मिलकर रच दिया इतिहास, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ कारनामा

भारत और पाकिस्तान ने मिलकर रच दिया इतिहास, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ कारनामा

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 03, 2026 02:37 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 02:37 pm IST

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में ऐसा कुछ हुआ, जो इससे पहले दोनों टीमों के बीच कभी नहीं हुआ था। पहली बार दोनों टीमों ने मिलकर 400 से अधिक रन बना दिए हैं।

tilak varma and shivam dube- India TV Hindi
तिलक वर्मा और शिवम दु​बे Image Source : AP

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में खेला गया गोल्ड मेडल मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। पाकिस्तान को भले ही 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि टीम ने आखिरी ओवर तक लगातार संघर्ष किया और हिम्मत नहीं हारी। जीत के बाद जहां टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं पाकिस्तान को सिल्वर मेडल मिला है। इस बीच भारत और पाकिस्तान ने मिलकर पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में 400 से अधिक रन बना लिए हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। दोनों टीमों ने साल 2012 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

भारत ने गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में आमने सामने आईं। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन बना लिए। पाकिस्तान को जीत के लिए 212 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी और इस तरह से भारत ने 19 रन से मैच जीतने में सफलता हासिल की। 

भारत और पाकिस्तान ने मिलकर पहली बार टी20 इंटरनेशनल में बनाए 400 से अधिक रन

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत और पाकिस्तान ने मिलकर इस फॉर्मेट में 400 रन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले दोनों टीमों ने मिलकर सबसे बड़ा स्कोर 373 रन का बनाया था। ये मैच साल 2012 में अहमदाबाद में खेला गया था। अब दोनों टीमों ने 403 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। ये अपने आप में दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड बना गया है। 

अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे की जबरदस्त पारियां, हसन नवाज शतक से चूके

भारत के लिए तीन जबरदस्त पारियां आईं। पहले अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने भी कमाल की पारी खेली। अभिषेक ने 28 बॉल पर 61 रन बनाए। इसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल रहे। तिलक वर्मा की शुरुआत तो धीमी रही, लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 22 बॉल में 51 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के आए। शिवम दुबे ने केवल 15 बॉल पर ही 27 रन बना दिए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान के लिए केवल हसन नवाज ही अच्छी पारी खेल पाए। उन्होंने 51 बॉल पर 96 रन बनाए। इसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटककर जीता गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स क्रिकेट में मिला सोना

डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज का हुआ बंटाधार, अभिषेक-वैभव ने ऐसा कूटा, जुड़ गया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।