अमेरिका के फ्लोरिडा में मेयर्स न्यू वर्ल्ड-टी 20 टूर्नामेंट का फाइनल 16 नवंबर को खेला गया। इस मैच को देखने के लिए इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा और इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन भी मौजूद रहे। फाइनल मैच फ्लोरिडा हरिकेंस और शिकागो राइडर्स के बीच खेला गया, जहां शिकागो राइडर्स ने शानदार जीत दर्ज की। फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में खेले गए फाइनल में रजत शर्मा टॉस के वक्त ग्राउंड पर मौजूद थे।
US में क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर रजत शर्मा ने क्या कहा?
टॉस के दौरान रजत शर्मा जी को एक मेमोरियल कॉइन दिया गया। इसके बाद फाइनल मैच के बाद हुए अवॉर्ड सेरेमनी में रजत जी और रितु धवन ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी दिया। इस मौके पर रजत शर्मा और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड भी मौजूद थे। बता दें कि विवियन रिचर्ड मेयर्स लीग के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मैच के दौरान रजत शर्मा से US में क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने और विव रिचर्ड्स ने कहा कि उम्मीद है कि भारत की तरह USA में भी क्रिकेट का भविष्य शानदार होगा।
Image Source : India tv/Screengrabरजत शर्मा मेयर्स न्यू वर्ल्ड-टी 20 टूर्नामेंट में
विवियन रिचर्ड्स से मिलकर खुश हुए रजत शर्मा
रजत शर्मा से इस दौरान पूछा गया कि यहां आकर खासकर क्रिकेट को अपने कार्यक्रम में शामिल करके आप कितने खुश हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि बहुत लंबी फ्लाइट थी, लंबी फ्लाइट के बाद पहली राहत तब मिली जब मैं विवियन रिचर्ड्स से मिला। जब मैं कॉलेज में पहली बार गया तो उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। मैं उन्हें तब से देख रहा हूं और ऐसे शानदार इंसान से मिलकर बेहद खुश हूं। क्रिकेट मेरा जूनून है। आप जानते हैं भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है और इसलिए यहां आकर इन शानदार खिलाड़ियों को देखना वाकई रोमांचक है।
Image Source : Screengrabमेयर न्यू वर्ल्ड टी20 क्रिकेट लीग 2025
इसके बाद रजत शर्मा से पूछा गया कि 2004 से आपने इंडिया टीवी के साथ कामयाबी की कहानी लिखी है और अब यूएसए में क्रिकेट का हिस्सा बनकर आपको कैसा लग रहा है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने क्रिकेट कभी नहीं खेला लेकिन दर्शक के तौर पर मैं सोचता हूं कि क्रिकेट का दर्शक एक बड़ी चीज है और जो सपोर्ट उनसे मिलता है वो वाकई बहुत अच्छा है। आंशिक तौर पर मैं भारत में क्रिकेट प्रशासन का हिस्सा रहा जिस तरह से भारत में क्रिकेट उभरा, मैं चाहता हूं कि वो अमेरिका में भी हो। ये एक बड़ी चुनौती है।
8 नवंबर से हुई थी टूर्नामेंट की शुरुआत
मेयर्स न्यू वर्ल्ड टी-20 लीग की बात करें तो इस टूर्नामेंट की शुरुआत 8 नवंबर से हुई थी। इस टूर्नामेंट में कुल 4 टीमों ने हिस्सा लिया था। सभी मुकाबले ब्रोवार्ड काउंटी क्रिकेट स्टेडियम फ्लोरिडा में खेले गए। टूर्नामेंट में फ्लोरिडा हरिकेन्स, न्यू यॉर्क कैलिवर्स, कैलिफोर्निया स्टीलर्स और शिकागो राइडर्स की टीम ने हिस्सा लिया था। इस लीग में भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और अमेरिका जैसे देश के खिलाड़ी शामिल हुए। लीग में कुल 60 खिलाड़ियों को लिया गया, जिनमें इंटरनेशनल क्रिकेटर, अमेरिका की नेशनल टीम के प्लेयर्स और देश के उभरते स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें:
IND-A vs PAK-A: सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, भारतीय टीम को 8 विकेट से मिली करारी हार
भारतीय प्लेयर्स से मैच में हुई भारी मिस्टेक, हारकर भुगता खामियाजा; पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उठाया फायदा
Latest Cricket News