1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय प्लेयर्स से मैच में हुई भारी मिस्टेक, हारकर भुगता खामियाजा; पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उठाया फायदा

भारतीय प्लेयर्स से मैच में हुई भारी मिस्टेक, हारकर भुगता खामियाजा; पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उठाया फायदा

 Published : Nov 16, 2025 11:59 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 12:02 am IST

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में पाकिस्तान-ए के खिलाफ मैच में भारत ने बल्लेबाज माज सदाकत के दो कैच छोड़े। बाद में उन्होंने अर्धशतक लगाकर पाकिस्तान को आसानी से मुकाबला जिता दिया।

Maaz Sadaqat- India TV Hindi
माज सदाकत Image Source : @TAIMOOR_ZE X

भारतीय-ए की टीम को पाकिस्तानी-ए टीम के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारतीय प्लेयर्स ने बहुत ही खराब फील्डिंग की और पाकिस्तानी बल्लेबाज माज सदाकत के दो बार कैच छोड़े, जिसका खामियाजा उन्हें मैच हारकर चुकाना पड़ा। भारतीय-ए की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 136 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तानी-ए की टीम ने माज सदाकत के अर्धशतक की बदौलत टारगेट आसानी से हासिल कर लिया।

पहले ही ओवर में ही छूट गया माज सदाकत का कैच

भारतीय-ए की टीम के लिए पहला ओवर गुरजपनीत सिंह ने किया। इस ओवर की पहली गेंद उन्होंने वाइड फेंकी। इसके बाद पहली लीगल डिलीवरी पर ही नेहाल वढेरा ने माज सदाकत का बैकवर्ड पॉइंट पर एक कैच छोड़ दिया। सदाकत ने जोरदार स्ट्रोक लगाया, लेकिन गेंद वढेरा के हाथ से छूकर निकल गई और उन्हें जीवनदान मिल गया। अगर नेहाल इस गेंद पर कैच पकड़ लेते, तो पाकिस्तानी-ए की टीम का पहली ही गेंद पर विकेट गिर जाता और वह दबाव में आ सकते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

वैभव सूर्यवंशी नहीं पकड़ पाए कैच 

बाद में 8वें ओवर में माज सदाकत का एक और कैच वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ दिया। भारतीय टीम के लिए पारी का 8वां ओवर सुयश शर्मा ने फेंका। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर सदाकत गुगली पर पूरी तरह से चकमा खा गए और उन्होंने हड़बड़ी में स्ट्रोक लगाया, लेकिन फील्डर वैभव ने उनका आसान-सा कैच छोड़ दिया।

माज सदाकत ने लगाया दमदार अर्धशतक

इस तरह से दो जीवनदान मिलने के बाद माज सदाकत ने पूरा फायदा उठाया और अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और भारतीय प्लेयर्स को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने 47 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और चार छक्के लगाए। बल्लेबाजी से पहले उन्होंने गेंदबाजी भी कमाल की थी और दो विकेट झटके थे। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। क्योंकि उनकी वजह से ही पाकिस्तान को जीत नसीब हुई थी।

यह भी पढ़ें:

IND-A vs PAK-A: सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, भारतीय टीम को 8 विकेट से मिली करारी हार

हाईवोल्टेज ड्रामा, कैच लेने के बाद भी पाकिस्तानी प्लेयर नहीं हुआ OUT, हुई बेईमानी?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल